
'मेरे बच्चों ने सफेद दाढ़ी-बाल देखकर PM मोदी को दादा मान लिया', उषा वेंस ने सुनाए भारत यात्रा के मजेदार किस्से
AajTak
वाशिंगटन में यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) लीडरशिप समिट के आठवें एडिशन में बातचीत के दौरान उषा वेंस ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध मेरे लिए बहुत व्यक्तिगत संबंध है, क्योंकि मेरे परिवार के सदस्य भारत में रहते हैं और मेरे कई परिवार के सदस्य अमेरिका में भी रहते हैं. मैं भारत आते-जाते और अपने परिवार के सदस्यों से मिलते हुए बड़ी हुई हूं.
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की भारतीय मूल की पत्नी उषा वेंस ने भारत-अमेरिका संबंधों को अपने लिए बहुत ही व्यक्तिगत बताया. उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के संबंधों के लिए एक महान अवसर है, जिनके संबंध समय-समय पर उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं. वाशिंगटन में यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) लीडरशिप समिट के आठवें एडिशन में बातचीत के दौरान उषा वेंस ने कहा, 'यह बहुत ही निजी संबंध है, क्योंकि मेरे परिवार के सदस्य भारत में रहते हैं और मेरे कई परिवार के सदस्य अमेरिका में भी रहते हैं. मैं भारत आते-जाते और अपने परिवार के सदस्यों से मिलते हुए बड़ी हुई हूं.'
उन्होंने भारत और अमेरिका के प्रमुख गवर्नमेंट, बिजनेस और कम्युनिटी लीडर्स की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में कहा, 'यह हमेशा से एक ऐसा रिश्ता रहा है जिसे मैं व्यक्तिगत रूप से बहुत महत्वपूर्ण मानती हूं.' दोनों देशों के बीच संबंधों के बारे में उनके दृष्टिकोण पर पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए अमेरिका की सेकेंड लेडी उषा वेंस ने कहा, 'यह महान अवसर का समय है और मुझे लगता है कि अगर मेरे पति यहां होते, तो वह भी यही बात कहते.'
#WATCH | Washington DC | I think it was a very productive conversation for JD (Vance) and the Prime Minister (Narendra Modi), of course. But also, I think it was a real opportunity for us to kind of cement that personal relationship that they have, which I think is only to the… pic.twitter.com/pzDhXJbTZP
भारत-अमेरिका संबंध मेरे लिए बहुत व्यक्तिगत: उषा वेंस
उन्होंने यूएसआईएसपीएफ के प्रेसिडेंट और जेसी2 वेंचर्स के फाउंडर एंड सीईओ जॉन चैम्बर्स द्वारा आयोजित फायरसाइड चैट के दौरान कहा, 'स्पष्ट रूप से, संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच संबंध कई बार उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं... लेकिन अभी, मुझे लगता है, अगले चार वर्षों में और भविष्य में, यहां स्थापित भारतीय-अमेरिकी आबादी है और भारत में बहुत से लोग हैं जो अमेरिका को जानते हैं और यहां के लोगों को जानते हैं, जो महान कार्य कर रहे हैं, जिनके पास महान अवसर हैं.'
यह भी पढ़ें: स्लीवलेस ड्रेस में पति-बच्चों के साथ ताजमहल पहुंचीं उषा वेंस...बेटों के कपड़े भी थे खास, PHOTOS

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.









