
'मेरे प्यारे भाई राहुल गांधी को जन्मदिन मुबारक', कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के बर्थडे पर सीएम स्टालिन का ट्वीट
AajTak
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिन के मौके पर तमिलनाडु के सीएम व डीएमके नेता एमके स्टालिन ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है. स्टालिन ने राहुल को अपना प्यारा भाई कहा है और उनकी तारीफ की है.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिन के मौके पर तमिलनाडु के सीएम व डीएमके नेता एमके स्टालिन ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है. स्टालिन ने राहुल को अपना प्यारा भाई कहा है और उनकी तारीफ की है. Wishing my beloved brother @RahulGandhi on his birthday and I join others in praising his selfless, untiring work to establish an egalitarian India in every aspect. His commitment to the ethos of the Congress Party has been exemplary. pic.twitter.com/nvjMkbYDVP स्टालिन ने ट्विटर पर लिखा है, मेरे प्यारे भाई राहुल गांधी को जन्मदिन मुबारक, भारत को हर पहलू से समतामूलक बनाने के लिए उनके निस्वार्थ, अथक कार्य की प्रशंसा करने में दूसरों के साथ शामिल होता हूं. कांग्रेस पार्टी की नीति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अनुकरणीय रही है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










