
'मेरे दादा को बहुत लोगों ने बर्बाद करना चाहा लेकिन...', बोलीं डोनाल्ड ट्रंप की पोती
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की पोती काई ट्रंप ने उनके लिए वोट मांगे. काई ट्रंप ने कहा कि मैं अपने दादा को अपना रोल मॉडल मानती हूं. मेरे दादा को कई लोगों ने बर्बाद करना चाहा लेकिन वह आज भी मजबूती से खड़े हैं. वीडियो में देखिए काई ने अपने दादा के लिए और क्या कहा?

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











