
‘मेरी मम्मी मर जाएंगी, घर आ जाओ’ युवती ने डॉक्टर को बुलाया घर, हुई न्यूड, फिर…
AajTak
करीब 10 दिन बाद हिमानी ने फिर से डॉक्टर को कॉल किया और कहा कि मेरी मम्मी की तबीयत बिगड़ गई है. मुझे हेल्प चाहिए, आप जल्दी से मेरे घर आ जाइए. मैं बहुत परेशान हूं. फोन पर बात करने के दौरान हिमानी ने अपना नाम प्रिया बताया.
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक के बाद एक हनीट्रैप के मामले लगातार सामने आते जा रहे हैं. ऐसे ही इस मामले में शहर के एक प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर हनीट्रैप में फंस गए थे. पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए आरोपी युवती 22 साल की हिमानी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया. वहीं, इस मामले में फंसे डॉक्टर की सदमे में मौत हो गई थी. पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के मामले से खुद को दूर रखें, हो सके तो नजदीकी पुलिस स्टेशन और पुलिस अधिकारियों के सीयूजी पर कॉल करके शिकायत करें.
दरअसल, पूरा मामला बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र का है. यहां की कॉलोनी में एक डॉक्टर अपना क्लिनिक चलाता था. 10 अक्टूबर 2022 को डॉक्टर के पास कॉल आया था. कॉल करने वाली युवती ने डॉक्टर से कहा था कि उसने बड़ी मुश्किल से नंबर हासिल किया है. मैं बीएससी नर्सिंग कर चुकी हूं, मेरी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है, मुझे जॉब चाहिए. डॉक्टर ने बात करने के लिए समय नहीं होने का कहकर कॉल कट कर दिया था.
उसी शाम आरोपी युवती हिमानी अपनी एक सहेली (मकान मालिक) के साथ डॉक्टर के क्लिनिक पर पहुंच गई. युवती ने अपनी सहेली के साथ मिलकर अपनी पीड़ा बताई और कहा कि मुझे कहीं भी जॉब की जरूरत है.
मां के इलाज के नाम पर डॉक्टर को हनीट्रैप में फंसाया
करीब 10 दिन बाद हिमानी ने फिर से डॉक्टर को कॉल किया और कहा कि मेरी मम्मी की तबीयत बिगड़ गई है. मुझे हेल्प चाहिए, आप जल्दी से मेरे घर आ जाइए. मैं बहुत परेशान हूं. फोन पर बात करने के दौरान हिमानी ने अपना नाम प्रिया बताया.
डॉक्टर ने हिमानी से मां को क्लिनिक पर लाने की बात कही. मगर, अपनी मां की जिंदगी बचाने की गुहार लगाते हुए कॉल पर हिमानी रोने लगी. डॉक्टर ने अपना फर्ज निभाते हुए आने के लिए हां बोल दिया और बताई जगह पर पहुंचा गया.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








