
'मेरा हाल छोड़ो... बताओ दिल्ली का काम कैसा चल रहा है?', तिहाड़ मिलने गईं आतिशी से केजरीवाल ने पूछा
AajTak
केजरीवाल से मिलने के बाद आतिशी ने कहा कि मैं अभी मुख्यमंत्री केजरीवाल से मिलकर आई हूं. मैंने उनसे पूछा क्या हाल है, लेकिन उन्होंने कहा कि मेरा हाल मत पूछो ये बताओ कि दिल्ली का काम कैसा चल रहा है? उन्होंने कहा कि बच्चों को किताबे मिल रही है? मोहल्ला क्लिनिक में दवाइयां मिल रही है? उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम आ रहा है ऐसे में दिल्ली में पानी की समस्या नहीं आनी चाहिए.
शराब घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं. इस बीच आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने सोमवार को जेल में केजरीवाल से मुलाकात की. इस बातचीत का ब्योरा देते हुए आतिशी ने कहा कि केजरीवाल को दिल्लीवासियों की बहुत चिंता है.
केजरीवाल से मिलने के बाद आतिशी ने कहा कि मैं अभी मुख्यमंत्री केजरीवाल से मिलकर आई हूं. मैंने उनसे पूछा क्या हाल है, लेकिन उन्होंने कहा कि मेरा हाल मत पूछो ये बताओ कि दिल्ली का काम कैसा चल रहा है? उन्होंने कहा कि बच्चों को किताबे मिल रही है? मोहल्ला क्लिनिक में दवाइयां मिल रही है? उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम आ रहा है ऐसे में दिल्ली में पानी की समस्या नहीं आनी चाहिए.
आतिशी ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं को संदेश दिया है कि दिल्ली की महिलाओं को जो 1000 रुपये देने का वादा किया था, उसका वो प्लान बना रहे हैं. आतिशी ने कहा कि केजरीवाल से मिलने की दो लोगों को परमिशन दी गई थी लेकिन सुनीता जी का कैंसिल कर दिया गया. रोज नए-नए कानून बनाए जा रहे हैं. सुनीता जी को परमिशन नहीं दी जा रही थी लेकिन जब हमारे वकीलों ने ये लड़ाई लड़ी तो सुनीता जी को केजरीवाल से मिलने की मंजूरी दी गई.
इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी के सांसद और मंत्रियों की अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कैंसिल कराने क आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी और सांसद संदीप पाठक की सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात होनी थी. लेकिन इससे पहले ही मंत्री आतिशी की मुलाकात कैंसिल कर दी गई. उन्होंने कहा था कि दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से सारे नियमों का पालन करते हुए मुलाकात करने के लिए अप्लाई करती हैं, लेकिन अंतिम समय में उनकी मुलाकात कैंसिल कर दी जाती है.
केजरीवाल 21 मार्च को हुए थे गिरफ्तार
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने 21 मार्च को उनके आधिकारिक आवास से गिरफ्तार किया था. केंद्रीय जांच एजेंसी का आरोप है कि वह घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता थे और सीधे तौर पर शराब कारोबारियों से रिश्वत मांगने में शामिल थे. इन आरोपों को खारिज करने वाली AAP कहती रही है कि दिल्ली में कोई नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा और मुख्यमंत्री केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाएंगे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










