
मेरठ में डबल मर्डर, जमीन पर गिराकर युवक के सिर में मारी गोलियां, Video
AajTak
अरविंद ने गीता से साल 2021 में कोर्ट मैरिज की थी. इस शादी का गीता के पूर्व पति के परिवार वाले और खुद गीता का बेटा विरोध करता था. इसी विवाद के चलते अरविंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वहीं, इस गोलीकांड का शिकार ई-रिक्शा चालक भी हो गया.
उत्तर प्रदेश के मेरठ में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात हुई. यहां पर दो लोगों को सरेआम गोली मार दी गई. डबल मर्डर की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. इस वारदात में ई-रिक्शा चालक और रिक्शा में सवार युवक की मौत हुई है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
दरअसल, घटना रविवार को भरे बाजार हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में हुई. 40 साल का सुरेंद्र ई-रिक्शा चलाने का काम करता है. उसके रिक्शे में 22 साल का अरविंद बैठा हुआ था. दोनों ही पाली गांव के रहने वाली थी. जैसे ही ई-रिक्शा हस्तिनापुर तिराहे पर पहुंचा तो चार-पांच बाइक सवार लोगों ने उन पर हमला कर दिया. दोनों अपनी जान बचाने के लिए भागे.
जमीन पर पटका, दाग दी गोलियां
बदमाशों ने उनका पीछा किया और धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया. इसके बाद सुरेंद्र और अरविंद को गोली मारकर हत्या कर दी गई. सरेराह इस घटना को अंजाम दिया गया. जिस गली में दोनों को गोली मारी गई वहां पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था. गोलीकांड की पूरी घटना उसमें रिकॉर्ड हो गई. हत्या करने के बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले.
घटना की जानकारी मिलते ही हस्तिनापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. और गंभीर घायल सुरेंद्र और अरविंद को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया.
विधवा से की थी अरविंद ने शादी

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








