
'मेडल देश का होता है, कोई भी लाए...', 50KG कैटेगरी में विनेश के लड़ने पर बोलीं शिवानी पवार
AajTak
शिवानी ने कहा, 'देश के लिए मेडल आना जरूरी है. मेडल आना जरूरी था, चाहें वो कोई भी लेकर आए, विनेश या शिवानी मेडल आना जरूरी था. रेसलिंग में अगर मेरे वेट कैटेगरी से सिल्वर मेडल आ रहा है तो मैं बहुत खुश हूं.'
पेरिस ओलंपिक में भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था. ये मामला अभी भी सुर्खियों में है. विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफाई होने पर मध्य प्रदेश की रेसलर शिवानी पवार ने आजतक से बात करते हुए कहा कि वह भी पेरिस ओलंपिक में कुश्ती के लिए महिला कैटेगरी में दावेदार थीं लेकिन ओलंपिक में विनेश फोगाट को भेजा गया. हालांकि उन्होंने कहा कि वह विनेश के सपोर्ट में हैं और उन्हें सिल्वर मेडल मिलना चाहिए.
शिवानी अंडर-23 कुश्ती वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारत की पहली रेसलर बनी थीं. विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर शिवानी पवार ने कहा, 'पेरिस ओलंपिक में 50 किग्रा की परफॉर्मेंस शानदार थी. विनेश ने एक ओलंपिक चैंपियन को हराया. 53 से 50 किग्रा में आकर लड़ना, खुद में ही एक बहुत बड़ा संघर्ष है. हमारी रेसलिंग में वजन कम करना कुश्ती लड़ने से ज्यादा मुश्किल है.'
'बहुत मायने रखता है 100 ग्राम वजन'
उन्होंने कहा, 'जब वजन लास्ट रेंज में आकर 100-200 ग्राम रुक जाता है, ये नर्क से भी बदतर टाइम होता है. 100 ग्राम वजन बहुत मायने रखता है बल्कि 50 ग्राम वजन भी बहुत मायने रखता है. हम सब विनेश के सपोर्ट में हैं. उसकी परफॉर्मेंस से हमारा कॉन्फिडेंस बहुत बढ़ा है. लास्ट टाइम मेरा और विनेश का बहुत क्लोज बाउट हुआ था. उसकी इतनी अच्छी परफॉर्मेंस का मतलब हमारा लेवल बहुत अप है.'
शिवानी ने कहा, 'ओलंपिक जैसे गेम में जाकर इतना अच्छा परफॉर्म करना और दिखा देना कि भारत अब बराबरी में आने के लिए तैयार है... ये दुख की बात है कि उसका वजन नहीं आ पाया. विनेश बहुत अनुभवी खिलाड़ी है. उसके पास बहुत सी उपलब्धियां हैं. ओलंपिक उनका ड्रीम है. हो सकता है उन्हें ये मिल भी सकता है, मैं इसके लिए दुआ करूंगी. वो इसकी हकदार हैं.'
'नियमों को तोड़ा गया'

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










