
मेघालय: जूनियर पार्टी बीजेपी, सिर्फ एक मंत्रालय, CM संगमा के पास सबसे ज्यादा पोर्टफोलियो
AajTak
मेघालय में नई सरकार बन गई है. एक बार फिर एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनी है, ऐसे में उसके खाते में ज्यादा मंत्रालय भी गए हैं. बीजेपी को एक मंत्रालय से संतुष्ट करना पड़ा है. दूसरी छोटी पार्टियों को भी सरकार में शामिल किया गया है.
मेघालय में एक बार फिर एनपीपी गठबंधन की सरकार बनी है. सबसे ज्यादा सीटें एनपीपी के खाते में गई हैं, ऐसे में ज्यादा मंत्रालय में इसी पार्टी ने लिए हैं. मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने खुद अपने पास 7 मंत्रालय रखे हैं. वहीं बीजेपी को सिर्फ एक मंत्रालय दिया गया है. इसी तरह UDP और HSPDP को भी एक-एक मंत्रालय मिला है.
नई सरकार के नए मंत्रिमंडल में सीएम संगमा अपने पास वित्त, फॉरेस्ट, पॉलिटिकल, पर्सनल, आईटी, माइनिंग और जीओलॉजी से जुड़े डिपार्टमेंट रख रहे हैं. वहीं डिप्टी सीएम Prestone Tynsong अपने पास गृह, PWD, डिस्ट्रिक्ट काउंसिल अफेयर्स और पार्लियामेंट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट रखेंगे. दूसरे डिप्टी सीएम Sniawbhalang Dhar को अर्बन अफेयर्स, ट्रांसपोर्ट, इंडस्ट्रीस और करेक्टिव सर्विस दिया गया है. इस मंत्रालय में एक अकेली महिला M Ampareen Lyngdoh को हेल्थ और फैमिली वेलफेयर दिया गया है. बीजेपी के ऐल हेक को फिशनरी, प्रिंटिंग डिपार्टमेंट दिया गया है. यूडीपी के Paul Lyngdoh अपने पास सोशल वेलफेयर, आर्ट-कल्चर डिपार्टमेंट रखेंगे.
जानकारी के लिए बता दें कि जब मुख्यमंत्री ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक की, तभी सभी को अलग-अलग पोर्टफोलियो दिए गए. मेघालय चुनाव के नतीजों की बात करें तो यहां पर त्रिशंकु विधानसभा बनी है. एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बन उभरी है, उसके खाते में 26 सीटें गई हैं, वहीं बीजेपी 3 सीट जीतने में कामयाब रही है. कांग्रेस को पांच सीटों से संतुष्ट करना पड़ा है और अन्य को 25 सीटें मिली हैं. बड़ी बात ये है कि पिछले विधानसभा चुनाव की तरह एक बार फिर बीजेपी सरकार में शामिल हुई है. कहने को वो जूनियर पार्टनर है, लेकिन पूर्वोत्तर का एक और राज्य उसके खाते में गया है. इस बार बीजेपी त्रिपुरा और नगालैंड में भी अपनी सरकार बनाई है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








