
मृत कोरोना वॉरियर्स के परिवार को आर्थिक सहायता मिलने में देरी, दिल्ली सरकार के खिलाफ याचिका
AajTak
दिल्ली सरकार की तरफ से घोषणा होने के बाद भी अभी तक सहायता राशि सिर्फ 15 लोगों को मिली है. ऐसे में याचिका में मांग की गई है कि एक समय सीमा के भीतर सभी कोरोना वॉरियर्स को सहायता राशि जारी करने को लेकर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को निर्देश दे.
दिल्ली सरकार की तरफ से कोराना काल में जान गंवाने वाले कोरोना वॉरियर्स के परिवार को आर्थिक मदद दी गई है. अब तक दो परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये भी दिए गए हैं. लेकिन फिर भी राजधानी में ऐसे कोरोना वॉरियर्स की सूची काफी बड़ी है जिन्हें अब तक यह मदद नहीं मिली है. ऐसे में मांग की जा रही है कि सभी को समय रहते आर्थिक सहायता मिले. अब इस सिलसिले में दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है. दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल सरकार को उस याचिका पर नोटिस जारी किया है जिसमें कोरोना से जान गंवाने वाले सभी कोरोना वॉरियर्स को एक तय समयसीमा में 1 करोड़ की राशि देने की मांग की गई है. याचिकाकर्ता के मुताबिक अभी तक दिल्ली सरकार ने सिर्फ 15 लोगों के परिवार को यह राशि दी है. जबकि कोरोना से मरने वाले कोरोना वॉरियर्स की तादाद बेहद ज्यादा है, दिल्ली में मरने वाले डॉक्टर की तादाद ही 117 के क़रीब है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










