
मूसेवाला मर्डर: मनप्रीत कुसा आखिर कैसे बना गैंगस्टर, सुनिए मां की जुबानी
AajTak
गैंगस्टर मनप्रीत कुसा का गुरुवार रात अंतिम संस्कार कर दिया गया. उसकी पुलिस मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई थी. गैंगस्टर मनप्रीत की मां का कहना है कि गांव की छोटी सी लड़ाई में उसकी गिरफ्तारी हो गई थी, इसी घटना के बाद वह गैंगस्टर बन गया.
Punjab News: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने वॉन्टेड गैंगस्टर मनप्रीत मन्नू को अमृतसर में मुठभेड़ में मार गिराया. इस घटना के बाद मनप्रीत का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव जिला मोगा के कुस्सा में आधी रात को कर दिया गया.
इस बारे में गैंगस्टर की मां हरपाल कौर ने कहा कि बेटे का सिद्धू हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं था. पुलिस ने उसे झूठे तरीके से फंसाया है. उन्होंने कहा कि गांव की एक छोटी लड़ाई में फंसाए जाने के बाद मनप्रीत अपराध की दुनिया में चला गया था.
मीडिया से बातचीत के दौरान हरपाल कौर ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से मनप्रीत मन्नू का कोई लिंक नहीं था. सरकार ने नाजायज तरीके से बेटे को फंसाया. मृतक मनप्रीत का एक छोटा और एक बड़ा भाई भी फिलहाल जेल में हैं. मनप्रीत की मां का आरोप है कि पुलिस ने इन दोनों बेटों को भी गलत तरीके से फंसाया है.
मृतक मनप्रीत पर दर्ज आपराधिक मामलों के संबंध में पूछने पर हरपाल कौर ने कहा कि सरकार और पुलिस लोगों को गैर-कानूनी मामलों में फंसाती है. मनप्रीत के आपराधिक दुनिया में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरा बेटा पहले एक मिस्त्री था. गांव की छोटी सी लड़ाई में उसका नाम आने के बाद उसे पुलिस ने जेल में डाल दिया. इस घटना के बाद वह अपराध की दुनिया में चला गया था.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









