
मूसेवाला मर्डर के 34 किरदार... जानें-अब तक कितने गिरफ्तार, कितने पकड़ से बाहर
AajTak
मशहूर पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या को अंजाम देने की साजिश विदेशी जमीन पर रची गई थी. लेकिन उसे अंजाम देने के लिए कई शातिर बदमाश और गिरोह शामिल थे. इस हत्या की वारदात को पूरा करने के लिए एक बड़ा नेटवर्क में काम कर रहा था.
शुभजीत सिंह सिद्धू यानी सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है. पुलिस इस चार्जशीट में उन तमाम लोगों को नामजद किया है, जो मूसेवाला हत्याकांड में किसी भी तरह से शामिल हैं. आरोप पत्र में सभी अभियुक्तों के बारे में सिलसालेवर तरीके से बताया गया है. दरअसल, इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड की चार्जशीट में 34 लोग नामजद किए गए हैं.
मशहूर पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या को अंजाम देने की साजिश विदेशी जमीन पर रची गई थी. लेकिन उसे अंजाम देने के लिए कई शातिर बदमाश और गिरोह शामिल थे. इस हत्या की वारदात को पूरा करने के लिए एक बड़ा नेटवर्क में काम कर रहा था. जिसमें किसी कंपनी की तरह लोगों को काम बांटा गया था. पुलिस ने चार्जशीट में हर नामजद आरोपी की करतूत और अब उसका हालिया स्टेट्स दर्ज किया है. हम आपको बताने जा रहे हैं उन तमाम आरोपियों के नाम और उनका काम-
01. लॉरेंस बिश्नोई, मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड. जिसने विकी मीडूखेड़ा के कत्ल का बदला लेने के लिए सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड कराया. अब वह जेल में बंद है.
02. सरज मिंटू, गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का खास आदमी माना जाता है. जिसने मूसेवाला हत्याकांड के लिए मनप्रीत मन्ना और जगरूप रूपा नाम के शूटर दिए थे. अभी वह पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है.
03. मोनू डागर, जो सोनीपत का रहने वाला है. उसने गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई को शूटर देने में मदद की थी. पुलिस उसे गिरफ्तार कर चुकी है.
04. संदीप सिंह उर्फ केकड़ा, जिसने मूसेवाला के घर के बाहर मई 29 को रेकी की थी और मूसेवाला के घर से निकलने की जानकारी शूटर्स तक पहुंचाई थी. वह पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.








