
मूड ऑफ द नेशन: वक्फ कानून में संशोधन पर देशवासियों ने दी क्या राय? आप भी देखें
AajTak
मूड ऑफ द नेशन सर्वे में देशवासियों की राय पूछी गई, जिसमें वक्फ बोर्ड कानून संशोधन, मंदिर-मस्जिद विवाद और समान नागरिक संहिता जैसे मुद्दों पर जनमत लिया गया. सर्वे के अनुसार, 68% लोगों ने वक्फ कानून में संशोधन के पक्ष में राय दी. वहीं, 67% लोग मोहन भागवत के मंदिर-मस्जिद विवाद को समाप्त करने की अपील से सहमत दिखे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











