
मूंगफली में हरा रंग मिलाकर बनाते थे नकली पिस्ता, छापेमारी में 12 लाख के माल के साथ 2 गिरफ्तार
AajTak
नागपुर में पुलिस ने नकली पिस्ता बनाने वाले कारखाने पर छापा मारा. इस दौरान 12 लाख के माल के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया.जानकारी के मुताबिक वहां मूंगफली के दानों को हरे रंग के केमिकल में मिलाकर उसका नकली पिस्ता तैयार किया जाता था. फिर माल को सुखाने के लिए छत पर रखा जाता था.
नागपुर पुलिस और अन्न व औषधि प्रशासन विभाग ने नागपुर के जागनाथ बुधवारी इलाके में नकली पिस्ता बनाने वाले कारखाने पर छापा मारा है. पुलिस ने व्यापारी के कब्जे से पिस्ते के रूप में इस्तेमाल किया जाने वाला केमिकल युक्त हरे रंग का मूंगफली दाना और अन्य माल जब्त किया है. आरोपी व्यापारी के नाम दिलीप पौनीकर और मनोज आत्माराम नंदनवार हैं.
जब नागपुर पुलिस की टीम गस्त कर रही थी, तभी मनोज नाम का व्यक्ति तीन बोरे निकली पिस्ता ले जाते हुए पुलिस ने पकड़ा था. पूछताछ में उसने नकली पिस्ता दिलीप नाम के व्यक्ति से खरीदने की जानकारी दी, इसके बाद दिलीप ट्रेडर्स में छापा मारा गया.
मूंगफली के दानों में मिलाया हरा केमिकल
आर तावड़े नामक पुलिस अधिकारी के मुताबिक तलाशी के दौरान दो मजदूर हाथ से नकली पिस्ता तैयार कर रहे थे. वे मूंगफली के दानों को हरे रंग के केमिकल में मिलाकर उसका पिस्ता के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे. कुछ माल सुखाने के लिए भी छत पर रखा हुआ था.
पुलिस को छापेमारी में मिली बड़ी कामयाबी
छापेमारी के दौरान पुलिस ने पाया कि कैसे वे लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे थे. कार्रवाई के दौरान मूंगफली के दाने के 36 बोरे और अन्य माल भी बरामद किया गया. छापेमारी के दौरान ऐसे कुल बारह लाख रुपये का माल आरोपियों के कब्जे से जब्त किया गया है. इस मामले में कुछ सोनपापड़ी कारखानों के नाम भी सामने आए हैं.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










