मुस्लिम-यादव नहीं... बिहार रिजल्ट के बाद पीएम मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला
AajTak
पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत 'छठी मईया की जय' के उद्घोष से की और कहा कि बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया. पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं जंगलराज और कट्टा सरकार की बात करता था तो आरजेडी पार्टी कोई आपत्ति नहीं जताती थी. हालांकि, इससे कांग्रेस बेचैन हो जाती थी.
बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की शाम दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने गमछा लहराकर बिहार के लोगों का अभिवादन किया. उन्होंने उत्साहित कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले जनता जनार्दन के प्रति आभार व्यक्त किया. मंच पर उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे.
पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत 'छठी मईया की जय' के उद्घोष से की और कहा कि बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया. आज बिहार में मखाने की खीर बनाना पक्का कर दिया. उन्होंने कहा कि एनडीए जनता का सेवक है और सेवक की तरह लगातार मेहनत कर जनता का दिल जीतने की कोशिश करता है. प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा, “बिहार ने बता दिया है- फिर एक बार NDA सरकार.”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार में कुछ दलों ने तुष्टिकरण वाला MY (मुस्लिम-युवा) फार्मूला बनाया, लेकिन आज की जीत ने एक नया सकारात्मक नया MY फार्मूला दिया है- यह है महिला और यूथ.
'कट्टा सरकार की वापसी नहीं होगी'
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











