
मुस्लिमों को लेकर क्या बदल रही है राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की सोच?
AajTak
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को पहली बार मस्जिद और मदरसा जाकर मुस्लिम उलेमाओं के साथ मुलाकात की. संघ प्रमुख ने इसी महीने मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ दिल्ली में मुलाकात की थी और सांप्रदायिक सौहार्द मजबूत करने के लिए कहा था. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या मुसलमानों को लेकर संघ का नजरिया बदल रहा है?
देश की राजनीति में कभी मुस्लिमों को ट्रंप कार्ड माना जाता था लेकिन 2014 के चुनाव के बाद से जैसे सबकुछ बदल गया. बीजेपी जाति के नाम पर बंटे हिंदुओं को हिंदुत्व के मुद्दे पर लामबंद करने में सफल हुई तो मुस्लिमपरस्त सियासत हाशिए पर पहुंच गई. हालत ये हो गई है कि खुद को सेक्युलर कहने वाली पार्टियां भी मुसलमानों से जुड़े मुद्दे उठाना तो दूर उनके नाम लेने तक से बच रही हैं.
खास बात ये है कि सियासी नजरिये से हाशिये पर पहुंचा दिए गए मुस्लिम समुदाय से अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जुड़ाव की कोशिशें तेज कर दी हैं. हाल के घटनाक्रम से लगता है कि इसकी कमान जैसे खुद संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संभाल रखी है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मस्जिद-मदरसे जाकर इमाम-मौलनाओं से मिल रहे हैं और मजार पर जाकर फूल-चादर भी चढ़ा रहे हैं. मुस्लिम बुद्धिजीवियों और उलेमाओं के साथ संघ प्रमुख कभी दिल्ली में तो कभी मुंबई में मेल-मुलाकात भी कर रहे हैं.
भागवत का मस्जिद-मजार-मदरसा दौरा
मुस्लिम समाज से संवाद बढ़ाने की पहल के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने गुरुवार को मस्जिद, मदरसा और मजार का दौरा किया. अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख उमर अहमद इलियासी के निमंत्रण पर मोहन भागवत दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग पर स्थित एक मस्जिद में पहुंचे और वहां तमाम मौलवियों से मिले.
इस दौरान संघ प्रमुख ने मस्जिद में मरहूम मौलाना डॉ. जमील इलियासी की कब्र पर पहुंचकर फूल भी चढ़ाए. इसके बाद वो पुरानी दिल्ली के बाड़ा हिंदूराव में स्थित मदरसा ताजबीदूल कुरान पहुंचे और छात्रों से संवाद किया.
संघ प्रमुख के साथ सहसरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल, अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच व संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार थे. संघ के इन सभी नेताओं ने मौलाना उमर इलियासी के साथ करीब एक घंटे तक बातचीत की, जिसमें हिंदू-मुस्लिम समुदाय के बीच आपसी संवाद बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण के लिए साथ-साथ चलने पर जोर दिया गया. इसके बाद उमर इलियासी ने मोहन भागवत को 'राष्ट्रपिता' और 'राष्ट्र-ऋषि' तक करार दिया. उन्होंने कहा कि भागवत की मस्जिद यात्रा से देश में एक अच्छा संदेश जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










