
'मुस्कान को फांसी हो, उसे जीने का हक नहीं', पति को मारने वाली बेटी पर भड़के पिता, खुद किया पुलिस के हवाले
AajTak
Meerut Muskan Crime Story: हत्यारोपी मुस्कान के पिता प्रमोद रस्तोगी ने कहा कि मेरी बेटी ने गलत किया है. वो जीने का हक खो चुकी है. उसे फांसी होनी चाहिए. दामाद सौरभ हमारे बेटे जैसा था. उसकी हत्या करने वाले को सख्त से सख्त सजा मिले.
यूपी के मेरठ में पति सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में गिरफ्तार हुई मुस्कान के पिता का बयान सामने आया है. मुस्कान के पिता प्रमोद रस्तोगी ने कहा कि घटना के बाद मुस्कान रो रही थी, काफी परेशान थी. जब वो बाहर से आई तो उसने हमें घटना के बारे में बताया. साथ ही यह भी बोला कि 'साहिल कह रहा था कि सौरभ हमें नशा नहीं करने देगा, इसलिए उसे रास्ते से हटाना होगा. मैं नशे के बिना नहीं रह सकती.'
प्रमोद रस्तोगी ने आगे कहा कि मेरी बेटी ने गलत किया है. वो जीने का हक खो चुकी है. उसे फांसी होनी चाहिए. दामाद सौरभ हमारे बेटे जैसा था. उसकी हत्या करने वाले को सख्त से सख्त सजा मिले, यही मांग है.
बकौल प्रमोद- मुस्कान पति सौरभ के बारे में गोलमोल जवाब दे रही थी. जब मैंने बार-बार पूछा तो उसने सच्चाई उगल दी. बोली कि मैंने दोस्त साहिल के साथ मिलकर सौरभ को मार दिया है. ये सुनते ही हम सन्न रह गए और उसे लेकर थाने पहुंच गए, जहां मुस्कान को पुलिस के हवाले कर दिया गया.
प्रमोद ने कहा कि वो अपनी बेटी को बहुत प्यार करते थे. उसका हमेशा साथ देते थे, लेकिन अब नहीं. वो अपने दामाद के लिए इंसाफ चाहते हैं, जिसने मेरी बेटी को मेरे से ज्यादा प्यार किया. उसने करोड़ों की संपत्ति मेरी बेटी के लिए छोड़ी है.
वहीं, मुस्कान की मां कविता ने कहा कि साहिल उनकी बेटी के बचपन का दोस्त है. दोनों साथ में पढ़ते थे. हालांकि, बीच में अलग हो गए थे. लेकिन 2019 में सोशल मीडिया के माध्यम से फिर करीब आ गए. दोनों बातें करते थे, ये बात सौरभ को पता थी. इसको लेकर विवाद भी हुआ. सौरभ लंदन से ही मुस्कान पर नजर रखने लगा था.
जानिए पूरी कहानी

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







