
'मुश्किल वक्त में भारत के साथ...', ट्रंप और पुतिन ने की पहलगाम आतंकी हमले की निंदा
AajTak
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने निंदा की. उन्होंने इसे
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला समूचे विश्व के लिए गहरी चिंता का विषय बन गया है. इस बर्बर हमले में 26 निर्दोष लोग अपनी जान गंवा बैठे, जिनमें दो विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं. हमले के बाद विश्व के विभिन्न नेताओं ने इस बेहद निंदनीय घटना की कड़ी निंदा की है और भारत के प्रति अपनी संवेदनाएं जाहिर की हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर इस घटना को "गहरी चिंता की बात" बताया. उन्होंने लिखा, "कश्मीर से आ रही खबरें बेहद चिंताजनक हैं. आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका भारत के साथ मजबूती से खड़ा है. हम अपनी जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं."
यह भी पढ़ें: पहलगाम में आतंकी हमला: सऊदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़ नई दिल्ली लौट रहे पीएम मोदी
कई देशों के नेताओं ने आतंकी हमले की निंदा की
अन्य वैश्विक नेताओं ने भी इस आतंकी हमले की निंदा की है. ईरान के भारतीय दूतावास ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है और पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की. संयुक्त अरब अमीरात ने भी इस हमले की निंदा की है, जिसे निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया गया था.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संवेदना संदेश भेजा है. उन्होंने इसे एक "निर्दोष नागरिकों के खिलाफ अपराध" बताया. उन्होंने भारत के साथ आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







