
मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे अखिलेश और डिंपल
AajTak
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को रविवार को तबीयत खराब होने पर मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि उनकी हालत बेहद गंभीर है.
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार को तबीयत बिगड़ गई. लिहाजा उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के ICU में शिफ्ट किया गया है. मुलायम सिंह यादव कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है.
मुलायम सिंह यादव को फिलहाल मेदांता हॉस्पिटल के ICU-5 में शिफ्ट कराया गया है. डॉक्टर सुशीला कटारिया के देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. पिछले काफी समय से मुलायम सिंह का स्वास्थ्य खराब है.
मुलायम सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी मिलने के बाद अखिलेश यादव और डिंपल यादव मेदांता अस्पताल पहुंच गए हैं. साथ ही शिवपाल सिंह यादव भी मेदांता अस्पताल पहुंच रहे हैं. दरअसल, मुलायम सिंह यादव कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती हैं. उन्हें रूम से ICU में शिफ्ट किया गया है.
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने की स्वस्थ्य होने की कामना
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मुलायम सिंह के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सेहत खराब होने की जानकारी प्राप्त हुई है. मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना एवं प्रार्थना करता हूं.
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की सेहत खराब होने की मिडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई,मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना एवं प्रार्थना करता हूँ!

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










