
मुर्शिदाबाद: वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन में हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की, वाहन फूंके
AajTak
मुर्शीदाबाद जिले के जंगीपुर क्षेत्र में वक्फ कानून के विरोध में एक बड़े पैमाने पर प्रदर्शन की योजना बनाई गई थी. भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और विधेयक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे. देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हो गई. जंगीपुर क्षेत्र में आयोजित विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया. बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और वक्फ विधेयक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया.
स्थिति उस वक्त बेकाबू हो गई जब प्रदर्शनकारियों ने सड़क को जाम करने की कोशिश की. पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो टकराव शुरू हो गया. देखते ही देखते स्थिति इतनी बिगड़ गई कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों को आग के हवाले कर दिया. कई वाहनों में तोड़फोड़ की और पुलिस पर पथराव भी किया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा.
झड़प के दौरान कई लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. झड़प के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है और भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है, वहीं प्रदर्शनकारियों ने साफ किया है कि जब तक वक्फ संशोधन विधेयक वापस नहीं लिया जाता, उनका विरोध जारी रहेगा.
इधर, भाजपा नेता अमित मालवीय ने इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “पश्चिम बंगाल फिर से आग की लपटों में है. सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी है. इस बार मुर्शिदाबाद में मुस्लिम भीड़ वक्फ अधिनियम के विरोध में सड़कों पर उतर आई है. ममता बनर्जी ने बंगाल के विशाल क्षेत्रों पर नियंत्रण खो दिया है, जो अप्राकृतिक जनसांख्यिकीय बदलाव और अवैध घुसपैठ के कारण राज्य प्रशासन के लिए दुर्गम हो गए हैं. अब वह केवल उनके वोटों की प्रत्याशा में गिड़गिड़ाने के अलावा कुछ नहीं कर सकती. उन्हें 2026 में जाना ही होगा.”

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










