
मुफ्ती फैमिली की लॉन्चिंग सीट... बिजबेहरा से ही क्यों चुनाव लड़ रही हैं महबूबा की बेटी इल्तिजा?
AajTak
जम्मू कश्मीर के चुनाव में मुफ्ती परिवार की तीसरी पीढ़ी इल्तिजा का भी डेब्यू हो रहा है. इल्तिजा ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग की बिजबेहरा सीट से नामांकन पत्र भरा है. महबूबा की बेटी इल्तिजा बिजबेहरा से ही क्यों चुनाव लड़ रही हैं?
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 24 सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है. पहले चरण की सीटों पर नामांकन की अंतिम तारीख 27 अगस्त थी. नामांकन के अंतिम दिन पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने भी नामांकन किया. इल्तिजा दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग की बिजबेहरा सीट से चुनाव मैदान में हैं. जम्मू कश्मीर में विधानसभा की 90 सीटें हैं. पीडीपी इल्तिजा को किसी भी सीट से चुनाव मैदान में उतार सकती थी लेकिन पार्टी ने बिजबेहरा सीट से ही क्यों उतारा?
1- मुफ्ती परिवार का लॉन्चिंग पैड
जम्मू कश्मीर की सियासत की बात आती है तो दो परिवारों का भी जिक्र आता है- अब्दुल्ला परिवार और मुफ्ती परिवार. लंबे समय से जम्मू कश्मीर की सियासत ज्यादातर इन दो परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आई है, खासकर 21वीं सदी में. मुफ्ती परिवार के लिए बिजबेहरा सीट लॉन्चिंग पैड की तरह रही है.
परिवार के किसी नए सदस्य को चुनावी राजनीति में लॉन्च करने की बात आती है तो मुफ्ती परिवार विधानसभा चुनाव को ही चुनता है और सीट होती है बिजबेहरा. जम्मू कश्मीर के चुनाव में इल्तिजा के तौर पर मुफ्ती परिवार की तीसरी पीढ़ी चुनाव में उतरने जा रही है. परिवार की शुरुआती दो पीढ़ियों की चुनावी लॉन्चिंग भी इसी सीट से हुई थी और अब इस कड़ी में इल्तिजा में भी जुड़ गया है.
पीडीपी के संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद सईद ने भी बिजबेहरा सीट से ही चुनावी राजनीति में एंट्री की थी. डेमोक्रेटिक नेशनल कॉन्फ्रेंस से सियासी सफर का आगाज करने वाले मुफ्ती मोहम्मद सईद 1962 में बिजबेहरा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे और जीतकर जम्मू कश्मीर विधानसभा पहुंचे थे. मुफ्ती मोहम्मद सईद 1967 में भी इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक रहे. पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की कमान संभाल रहीं महबूबा मुफ्ती की चुनावी लॉन्चिंग भी बिजबेहरा सीट से हुई थी. महबूबा ने पहली बार विधानसभा चुनाव 1996 में बिजबेहरा सीट से ही लड़ा था.
2- मुफ्ती परिवार का गढ़

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










