
'मुझे शक था आफताब कुछ गलत करेगा, उसे फांसी दी जाए' श्रद्धा के पिता की डिमांड
AajTak
श्रद्धा वॉकर मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर दिया है. श्रद्धा के पिता विकास वॉकर ने आरोपी आफताब के लिए फांसी की सजा कि मांग की है. उन्होंने कहा है कि उन्हें इस बात का अंदाजा लग गया था कि आफताब ने श्रद्धा के साथ कुछ गलत किया होगा. उन्होंने श्रद्धा से पहले भी कहा था कि आफताब के साथ रहना ठीक नहीं है.
श्रद्धा मर्डर केस देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी प्रेमी आफताब पुलिस की गिरफ्त में है. इस मामले में रोज ही बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं. पुलिस की जांच के बीच अब श्रद्धा के पिता विकास मदान वॉकर का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि श्रद्धा के दोस्त ने उन्हें बताया था कि श्रद्धा के बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा है.
श्रद्धा के पिता ने आगे कहा कि हमें श्रद्धा के दोस्त के बताने पर ही इस बात का अहसास हो गया था कि आफताब ने उसके साथ कुछ गलत किया होगा. हमने श्रद्धा से पहले भी कहा था कि आफताब के साथ रहना ठीक नहीं है. उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए.
श्रद्धा के पिता विकास मदान वॉकर ने बताया, 'बेटी और आफताब अमीन पूनावाला के अफेयर के करीब 18 महीने बाद हमें दोनों के रिलेशनशिप का पता चला. बेटी ने अपनी मां से साल 2019 में कहा था कि वो आफताब के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में है. इसका मैंने और मेरी पत्नी ने विरोध किया था.'
उन्होंने आगे बताया, 'इस रिलेशनशिप को बढ़ाने से मना करने पर श्रद्धा ने कहा था कि मैं 25 साल की हो गई हूं. मुझे अपने फैसले लेने का पूरा हक है. मुझे आफताब के साथ लिव इन में रहना है. मैं आज से आपकी बेटी नहीं. यह कहकर वो घर से जाने लगी, तो मेरी पत्नी ने काफी मिन्नतें की. मगर, वो नहीं मानी और आफताब के साथ चली गई'.
विकास के मुताबिक, 'बेटी के जाने के बाद उसके दोस्तों से पता चला कि दोनों नया गांव और फिर महाराष्ट्र में जाकर रहने लगे. कभी-कभी श्रद्धा अपनी मां को फोन करके बताती थी कि आफताब उसके साथ मारपीट करता है. इसी बीच उसकी मां की मौत हो गई'.
श्रद्धा के पिता ने बताया, 'पत्नी की मौत के बाद एक-दो बार श्रद्धा ने मुझे फोन किया. तब भी उसने आफताब की हरकतों के बारे में बताया. यही बात उसने घर आकर भी बताई थी. इस पर मैंने आफताब को छोड़कर वापस घर लौट आने के लिए कहा था. मगर, आफताब के मनाने पर वह उसके साथ चली गई.'

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









