
'मुझे बचा लीजिए, मैं जीना चाहती हूं...' सोनू सूद तक को मैसेज, पिता ने जबरन कराई शादी तो दूसरे पति को बांधी राखी
AajTak
''सर, मैं तरुणा शर्मा. मुझे बचा लीजिए. मैं पढ़ना चाहती हूं लेकिन मेरे घरवालों ने मेरी शादी जबरदस्ती एक 40 साल के पागल लड़के के साथ करा दी है. जो मुझे शरीरिक, मानसिक रूप से टॉर्चर कर रहा है. मुझे जिंदा जलाने की कोशिश भी की. सर, मैं जीना चाहती हूं.'' Twitter पर यह मैसेज एक्टर और सोशल वर्कर सोनू सूद को टैग किया गया है. साथ ही राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से भी मदद की गुहार लगाई गई है.
''सर, मैं तरुणा शर्मा. मुझे बचा लीजिए. मैं पढ़ना चाहती हूं लेकिन मेरे घरवालों ने मेरी शादी जबरदस्ती एक 40 साल के पागल लड़के के साथ करा दी है. जो मुझे शरीरिक, मानसिक और यौन रूप से टॉर्चर कर रहा है. मुझे जिंदा जलाने की कोशिश भी की. सर, मैं जीना चाहती हूं.'' सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर यह मैसेज एक्टर और सोशल वर्कर सोनू सूद को टैग किया गया है. साथ ही राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से भी गुहार लगाई गई है.
Aajtak.in की पड़ताल में पता चला कि यह मामला छत्तीसगढ़ के कांकेर और राजस्थान के जोधपुर जिले से जुड़ा है. यह गुहार विवाहिता तरुणा शर्मा (22 साल) ने लगाई है. तरुणा मूलतः जोधपुर के बालेसर की रहने वाली हैं और कांकेर के अंतागढ़ में उसकी ससुराल है.
जानिए क्या है पूरा मामला? राजस्थान के बालेसर की रहने वाली तरुण शर्मा ने अपने बचपन के दोस्त सुरेंद्र सांखला संग 13 जनवरी 2023 को कोर्ट मैरिज कर ली थी. रजामंदी के बगैर की गई इस शादी से तरुणा का परिवार खफा हो गया. इस बीच परिजनों ने दबाव बनाकर अपनी बेटी को जैसे-तैसे घर वापस बुला लिया और आनन-फानन में रिश्तेदारों के जरिए उसका रिश्ता करीब 1500 किमी दूर छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ (कांकेर) में कर दिया. इसके बाद 1 अप्रैल 2023 को अंतागढ़ जाकर लड़की की जबरन दूसरी शादी जितेंद्र जोशी संग करवा दी गई.
आरोप है कि जोर-जबरदस्ती से हुई शादी के बाद ससुराल में विवाहिता तरुणा को प्रताड़ित किया जाने लगा. पीड़िता ने खुदकुशी की कोशिश भी की. लेकिन अस्पताल में इलाज मिलने से उसकी जान बच गई. अस्पताल में ही भर्ती रहने के दौरान उसने किसी के मोबाइल से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत एक्टर सोनू सूद को मदद के लिए मैसेज कर दिए.
अंतागढ़ की एक नवविवाहिता का मैसेज सोशल मीडिया में आने के बाद छत्तीसगढ़ समेत कांकेर जिले की पुलिस के बीच हलचल मच गई. सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद शनिवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना प्रभारी रोशन कौशिक नवविवाहिता के घर पहुंचे और उसे सखी वन सेंटर के सुपुर्द कर दिया. बता दें कि सखी वन सेंटर राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत काम करता है.
जबरन शादी करवाई तो दूसरे पति को बांधी राखी

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










