
'मुझे पप्पू कहते हो तो चुनौती देता हूं...', शिंदे सरकार पर आदित्य ठाकरे का हमला
AajTak
बीएमसी में कथित भ्रष्टाचार को लेकर आदित्य ठाकरे ने सरकार पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि बीएमसी के इतिहास में सड़क ठेकों में इतनी अनियमितताएं कभी नहीं हुईं. करीब 1000 करोड़ रुपये ठेकेदारों की जेब में जाने वाले थे. हम सत्ता में वापस आने पर इस मामले में शामिल सभी लोगों को जेल में डालेंगे. इस दौरान उन्होंने दाढ़ी खुजाकर सीएम एकनाथ शिंदे की नकल की और तंज कसा.
मुंबई में उद्धव ठाकरे गुट ने बीएमसी में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध मार्च निकाला. इसको संबोधित करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि बीएमसी के इतिहास में सड़क ठेकों में इतनी अनियमितताएं कभी नहीं हुईं. सीसी रोड निर्माण के टेंडर में हेरफेर किया गया है. अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए दरें बढ़ाई गईं. करीब 1000 करोड़ रुपये ठेकेदारों की जेब में जाने वाले थे, जिन्हें हमने बचा लिया. हम सत्ता में वापस आने पर इस मामले में शामिल सभी लोगों को जेल में डाल देंगे.
आदित्य ठाकरे ने कहा, 'अगर आप मुझे पप्पू कहते हैं तो ये पप्पू चुनौती देता है कि हिम्मत है तो सामने आकर हमला करो'. समझने वाले को इशारा काफी है. अभी तो मुंबई ने ट्रेलर देखा है. बाकी महाराष्ट्र को अभी आपके (सरकार) खिलाफ खड़ा होना बाकी है.
शिंदे की नकल करते हुए आदित्य ने कसा तंज
अपनी दाढ़ी खुजाकर सीएम एकनाथ शिंदे की नकल करते हुए आदित्य ने तंज कसते हुए कहा कि जब उन्हें अपने आकाओं का फोन आता है तो अपनी दाढ़ी खुजाते हैं. उन्होंने कहा, "मैं पिछले एक साल से बीएमसी में भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दे उठा रहा हूं. वो मेरे लेटर्स का जवाब तक नहीं दे रहे हैं. मैंने विशेषाधिकार हनन की चेतावनी दी तब जाकर उन्होंने संज्ञान लेना शुरू किया".
'ये अली बाबा और चालीस चोर का गैंग है'
राज्य सरकार पर हमलावर आदित्य ने कहा कि आप हमारे खिलाफ एसआईटी नियुक्त कर सकते हैं. मगर, आपको ठाणे, पुणे और अन्य निगमों में हुए भ्रष्टाचार को लेकर जांच के लिए एसआईटी बनानी चाहिए. सरकार पर हमला बोलते हुए आदित्य ने काह कि ये अली बाबा और चालीस चोर का गैंग है. राज्य में कोई काम नहीं हुआ है. बस दो फोटो के साथ होर्डिंग्स नजर आ रहे हैं.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









