
'मुझे न मरने से डर, न जेल से...वो तो किडनैपर और चोर हैं', सोनू-मोनू पर खुलकर बोले बाहुबली अनंत सिंह
AajTak
बिहार के मोकामा में बाहुबली नेता अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच फायरिंग हुई. घटना में अनंत सिंह बाल बाल बचे लेकिन उनके एक समर्थक को गोली लगी है. अब घटना के बारे में अनंत सिंह ने आजतक से विस्तार से बातचीत की है कि हमले में क्या और क्यों हुआ था.
बिहार के मोकामा में बाहुबली नेता अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच बुधवार को कई राउंड फायरिंग हुई. इस दौरान कुल 70-80 राउंड गोलियां चलीं जिसमें अनंत सिंह बाल-बाल बचे, लेकिन अनंत सिंह के एक समर्थक को गोली लगी. पुलिस ने मामले में अनंत सिंह और सोनू मोनू को नामजद करते हुए कुल तीन FIR दर्ज की हैं. घटना के बारे में अनंत सिंह ने आजतक से बातचीत की है.
'हमने सोचा - सोनू मोनू को समझा दें'
अनंत सिंह ने बताया कि 'नौरंगा गांव के कुछ लोग मेरे पास आए और बताया कि सोनू-मोनू ने उन्हें घर से बाहर निकालकर ताला लगा दिया है. सोनू-मोनू ने वहां प्लास से तीन लोगों के दांत भी उखाड़ दिए थे. हमने उन लोगों से कहा कि- डीएसपी के पास चले जाओ. वे लोग गए- लेकिन संयोग से डीएसपी उन लोगों की मुलाकात नहीं हुई .तो वे लोग फिर हमारे पास आए.'
अनंत सिंह का दावा है कि 'इसके बाद शाम को हम नौरंगा गांव गए और अपने समर्थकों के साथ घर के ताले को खुलवा दिया. फिर हमने समर्थकों से कहा कि सोनू-मोनू को भी इस बारे में बता देते हैं कि ताला खुल गया है और आगे से ऐसा न करें.'
'बचने के लिए तो हमारे समर्थक भी फायरिंग करेंगे ही'
अनंत सिंह ने आगे कहा कि 'हम सोनू-मोनू के गांव पहुंचे और उनके घर के बाहर ही गाड़ी रुकवा दी. फिर अपने दो समर्थकों को उनको बुलाकर लाने को कहा, मगर जैसे ही हमारे समर्थक सोनू-मोनू के पास पहुंचे उन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी.अपने समर्थकों को बचाने के लिए हमारे और लोग गए और फायरिंग की. बचने के लिए ये तो करेंगे ही. इसमें हमारे एक समर्थक को गोली लगी है और उसका इलाज चल रहा है.'

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








