
'मुझे छोड़ दो, कल स्कूल है...', आतंकी के आगे गिड़गिड़ाती रही बच्ची, नहीं पसीजा दिल- बातचीत वायरल
AajTak
Israel Hamas Terrorist: एक 15 साल की मासूम बच्ची भी हमास के कहर का शिकार हुई थी. उसने मदद मांगने के लिए पुलिस को फोन किया था. उस दौरान उसने क्या कुछ बोला इसका पता चला है.
वक्त बीतने के साथ ही इजरायल पर किए गए हमास के जुल्मों के सबूत सामने आ रहे हैं. जिससे लोगों को पता चल रहा है कि हमास आखिर कितना खूंखार है. 7 अक्टूबर को इजरायल के दक्षिणी हिस्से में हमास के आतंकियों ने हमला कर दिया था. इसकी जांच में एक के बाद एक हैरान कर देने वाले सबूत मिल रहे हैं. पता चला है कि पुलिस और नरसंहार की पीड़ित एक लड़की के बीच बातचीत हुई थी. 15 साल की लड़की के सामने आतंकी था. उसने मदद के लिए पुलिस को फोन लगाया था.
यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, फोन कॉल के दौरान ये सुना गया कि लड़की आतंकी के सामने रहम की भीख मांग रही थी. वो बोल रही थी कि उसे नुकसान न पहुंचाया जाए. बच्ची ने कहा था, 'मेरा कल स्कूल है, मुझे अकेला छोड़ दो.' बाद में आतंकी ने उससे फोन छीन लिया और पुलिस ऑपरेटर से कथित तौर पर अरबी में बात करने लगा. उसे पुलिस ऑपरेटन ने बच्ची को नुकसान पहुंचाने से रोकने की पूरी कोशिश की लेकिन वो नहीं माना. उसने बाद में इस लड़की को मार दिया.
इसी जगह से एक और हैरान कर देने वाला मामला भी सामने आया. एक महिला ने अपनी आंखों से हमास के आतंकी को एक अन्य महिला को मारते हुए देखा. उसने बताया कि आतंकियों ने महिला के सिर में गोली मारने से पहले कई बार उसके साथ रेप किया. आतंकियों ने लोगों को कटे हुए सिर बैग की तरह अपने हाथों में पकड़े हुए थे. ये लोग कैमरे पर अपने किए अपराधों को रिकॉर्ड भी कर रहे थे. जिसे गाजा में इनके हेडक्वार्टर में बैठे लोग लाइव देख पा रहे थे.
इसके अलावा भी कई वीडियो और तस्वीरें सामने आए, जिसमें हमास के लोग इजरायल के लोगों का नरसंहार करते दिखे. वो 100 से ज्यादा लोगों को अपने साथ बंधक बनाकर गाजा भी ले गए. महज 2-4 बंधकों को ही छोड़ा गया है, बाकी आज भी हमास के कब्जे में हैं. जवाबी कार्रवाई के तौर पर हमास के गाजा पर हमले जारी हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










