
'मुझे गोली मार दो, मेरे अच्छे कामों को मत खत्म करो', कॉलेज को ध्वस्त करने की धमकियों पर बोले अकबरुद्दीन ओवैसी
AajTak
अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'दुश्मनी करनी है तो मुझसे कर लो, गोली चला दो, तलवार-चाकू से मार दो लेकिन मेरे अच्छे कामों को खत्म मत करो. कमजोर नहीं हूं, ताकत और जूनुन दोनों है. दुश्मन को खत्म करने का हुनर भी मुझे आता है.'
तेलंगाना विधानसभा में AIMIM विधायक दल के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना के बंदलागुड़ा में फातिमा ओवैसी कॉलेज को ध्वस्त करने की धमकियों की निंदा की और भावुक स्पीच दी. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उन्हें गोली मार दी जाए, लेकिन उनके कॉलेज को नष्ट न किया जाए. अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'दुश्मनी करनी है तो मुझसे कर लो, गोली चला दो, तलवार-चाकू से मार दो लेकिन मेरे अच्छे कामों को खत्म मत करो. कमजोर नहीं हूं, ताकत और जूनुन दोनों है. दुश्मन को खत्म करने का हुनर भी मुझे आता है.'
उन्होंने आगे कहा कि मैं मुकाबले में पीछे नहीं हटता, मेरे जिस्म पर चोट के निशान है लेकिन पीठ पर कोई निशान नहीं है, हम पीठ नहीं दिखाते.
'हिजाब में रहने वाली बहन कमजोर नहीं...'
अकबरुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिम लड़कियों के हिजाब पर बात करते हुए कहा, 'हिजाब में रहने वाली बहन कमजोर नहीं होती हैं. वक्त आने पर बता देंगी अपना जूनून, अगर दुनिया देखना चाहती है तो हमारी बहनें दिखाएंगी अपना जूनून. हमने ताजमहल, लाल किला, चारमिनार और कूतूब मिनार दिया था, हम हमेशा देते रहेंगे.
यह भी पढ़ें: अकबरुद्दीन ओवैसी को प्रोटेम स्पीकर बनाने पर छिड़ा बवाल, टी राजा सिंह ने कांग्रेस पर किया हमला
पिछले दिनों असदुद्दीन ने की थी अकबरुद्दीन की तारीफ

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










