
'मुझे गठबंधन धर्म मत सिखाओ', तमिलनाडु BJP चीफ अन्नामलाई की AIADMK को नसीहत
AajTak
तमिलनाडु में एनडीए गठबंधन के बीच रिश्तों में खटास नजर आ रही है. बीजेपी चीफ अन्नमलाई के जयललिता को लेकर दिए गए बयान के बाद AIADMK ने उन्हें गठबंधन धर्म याद दिलाया तो अन्नामलाई ने इस पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि AIADMK को उन्हें गठबंधन धर्म नहीं सिखाना चाहिए.
तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) चीफ अन्नामलाई के बयान से एनडीए की सहयोगी AIADMK खासी नाराज नजर आ रही है. दोनों पार्टियों में वार और पलटवार का सिलसिला जारी है. हाल ही में AIADMK की तरफ से अन्नामलाई को गठबंधन धर्म का पालन करने की नसीहत दी गई थी. वहीं, अब अन्नामलाई ने इस बयान पर पलटवार किया है. अन्नामलाई ने कहा है कि AIADMK को उन्हें गठबंधन धर्म नहीं सिखाना चाहिए. उन्होंने आगे कहा,'मैं गठबंधन धर्म को समझता हूं. किसी को मुझे यह सिखाने की जरूरत नहीं है कि गठबंधन पार्टी के नेताओं के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है.
दरअसल, अन्नामलाई ने AIADMK की मुखिया और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी ठहराया गया था. हालांकि इस मामले में जयललिता आरोपी थीं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले उनका निधन हो गया था. इस मामले में उनकी सहयोगी शशिकला समेत अन्य लोग दोषी ठहराए गए थे.
क्या दिल्ली के नेताओं ने मंजूरी दी?
अन्नामलाई के बयान के बाद AIADMK नेता डी जयकुमार ने सवाल किया था कि क्या दिल्ली के नेताओं ने उन्हें (अन्नामलाई) इस तरह के बयान देने की मंजूरी दी है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर अन्नामलाई को संयमित नहीं किया गया तो भगवा पार्टी के साथ संबंधों पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. मीडिया से बात करते हुए डी जयकुमार ने कहा था,'क्या अन्नामलाई की मंशा है कि अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव में एक सीट न जीते और नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री न बनें? क्या उनकी गतिविधियां इसी दिशा में नहीं बढ़ रही हैं?'
तमिलनाडु में कुछ नहीं BJP: जयकुमार
AIADMK ने संकेत देते हुए कहा था कि तमिलनाडु में बीजेपी अपने दम पर कुछ भी नहीं है. जयकुमार ने कहा था कि राज्य में उनकी पार्टी की मजबूत उपस्थिति ने 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की. पूर्व मंत्री ने कहा था, 'बीजेपी ने 20 साल के अंतराल के बाद आज अन्नाद्रमुक की वजह से चार विधायकों के साथ राज्य विधानसभा में प्रवेश किया. क्या अन्नामलाई इससे इनकार करेंगे? बीजेपी को पहचान तभी मिलेगी जब वह अन्नाद्रमुक गठबंधन में रहेगी.'

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







