
'मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं 9 साल पीछे चला गया हूं', अमेरिका से भारत लौटे NRI का पोस्ट वायरल
AajTak
अमेरिका में 9 साल काम करने के बाद H1B वीज़ा पर रह रहे 32 वर्षीय युवक को नौकरी छूटने के कारण हैदराबाद लौटना पड़ा भारत लौटने के पांच महीने बाद वह विदेश और देश की जिंदगी के बीच तुलना करते हुए उलझन में है. परिवार के साथ रहना सुकून दे रहा है, लेकिन उसे लगता है जैसे वह 9 साल पीछे चला गया हो. दोस्तों और पूर्व प्रेमिका के अमेरिका जाने की खबर से उसकी वापसी की इच्छा और बढ़ गई है, जिससे रिवर्स माइग्रेशन पर चर्चा तेज हो गई है.
विदेश में नौकरी करना कई लोगों के लिए एक सपना होता है. वहां बेहतर सैलरी, आधुनिक जीवनशैली, साफ-सुथरा माहौल और प्रोफेशनल ग्रोथ के मौके मिलते हैं. वहीं अपने देश में रहने का मतलब है परिवार का साथ, अपनापन, सांस्कृतिक जुड़ाव और भावनात्मक सुरक्षा. लेकिन जब कोई व्यक्ति कई साल विदेश में बिताने के बाद अचानक वापस लौटता है, तो उसे दोनों जगहों के बीच का फर्क गहराई से महसूस होता है. ऐसी ही कहानी एक 32 वर्षीय युवक की है, जो लगभग 9 साल अमेरिका में काम करने के बाद नौकरी छूटने की वजह से हैदराबाद लौट आया. अब वह विदेश और देश की जिंदगी के बीच तुलना करते हुए अपने फैसले और भविष्य को लेकर उलझन महसूस कर रहा है.
नौकरी छुटने के बाद आना पड़ा भारत अमेरिका में 9 साल रहने के बाद 32 साल का एक युवक नौकरी छूटने की वजह से हैदराबाद वापस आ गया. वह H1B वीज़ा पर अमेरिका में काम कर रहा था, लेकिन नौकरी जाने के बाद उसे भारत लौटना पड़ा. अब भारत आए उसे लगभग पांच महीने हो चुके हैं. उसने सोशल मीडिया पर लिखा कि शुरुआत में उसने खुद को समझा लिया था, लेकिन अब उसे सच में बदलाव का एहसास हो रहा है. उसने कहा कि अमेरिका में जिंदगी पूरी तरह आसान नहीं थी और वहां गहरे रिश्तों की कमी महसूस होती थी, लेकिन वहां की लाइफस्टाइल उसे पसंद थी.
गर्लफ्रेंड से एक महीने पहले हुआ ब्रेकअप हैदराबाद में माता-पिता के साथ रहना अच्छा लग रहा है, लेकिन उसे ऐसा भी महसूस हो रहा है जैसे वह 9 साल पीछे चला गया हो और फिर से पुरानी जिंदगी जी रहा हो. अब उसका मन दोबारा अमेरिका जाने का करने लगा है. उसकी परेशानी इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि उसके कई दोस्त कंपनी के काम से अमेरिका जा रहे हैं. उसकी गर्लफ्रेंड, जिससे एक महीने पहले उसका ब्रेकअप हुआ, वह भी अमेरिका जा रही है. इन बातों से उसका वापस जाने का मन और ज्यादा हो रहा है. उसने बताया कि उसका I-140 आवेदन मंजूर नहीं हुआ था. अब उसे उम्मीद है कि भारत में उसकी मौजूदा कंपनी शायद उसे दोबारा अमेरिका भेजने में मदद कर सके, लेकिन उसे पूरा भरोसा नहीं है.
लोगों ने पोस्ट पर जमकर किए कमेंट इस पोस्ट पर लोगों ने अलग-अलग राय दी. एक व्यक्ति ने लिखा कि 11 साल अमेरिका में रहने के बाद भारत लौटकर बसने में उसे लगभग एक साल लगा. उसने सलाह दी कि एक बार फैसला कर लिया है तो पीछे मुड़कर न देखें. दूसरे ने कहा कि अमेरिका कहीं भाग नहीं रहा, अभी भारत में अपने समय का आनंद लें. किसी और ने लिखा कि सिर्फ दूसरों को देखकर वापस जाने का फैसला न करें. भारत में फिर से ढलने में कम से कम दो साल लग सकते हैं.एक अन्य यूजर ने कहा कि 32 साल की उम्र में उसके पास अभी भी बहुत मौके हैं. वह मजबूरी में लौटा है, यह उसका खुद का फैसला नहीं था, इसलिए सोच-समझकर आगे का कदम उठाना चाहिए.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










