
'मुझको चुप कराने के चक्कर में BJP ने गंवा दिए 63 सांसद...', महुआ मोइत्रा ने संसद में ऐसे किया कमबैक
AajTak
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, "प्रधानमंत्री ने चुनाव प्रचार के दौरान 'मुस्लिम', 'मदरसा', 'मटन', 'मछली' और 'मुजरा' का जिक्र किया, लेकिन एक बार भी 'मणिपुर' का जिक्र नहीं किया." उन्होंने कहा, "मुझको चुप कराने के चक्कर में जनता ने आपको ही चुप करा दिया, जिससे आपने 63 सांसद गंवा दिए."
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने सोमवार को लोकसभा में सत्तारूढ़ बीजेपी की पुर्जोर आलोचना की. उन्होंने कहा कि उन्हें चुप कराने की कोशिश करते-करते बीजेपी को 63 सांसदों से हाथ धोना पड़ा, जिन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा.
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने लोकसभा में सवाल के बदले कैश मामले में दिसंबर 2023 में 17वीं लोकसभा से अपने निष्कासन का जिक्र करते हुए कहा, "पिछली बार जब मैं खड़ी हुई थी, तो मुझे बोलने नहीं दिया गया था. सत्तारूढ़ दल को एक सांसद की आवाज दबाने की बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ी है."
यह भी पढ़ें: महुआ मोइत्रा के खिलाफ जय देहाद्राई ने वापस लिया मानहानि केस, कहा- कोर्ट के सुझाव के बाद लिया फैसला
मोइत्रा ने कहा, "मुझे चुप कराने की कोशिश में जनता ने उन्हें चुप करा दिया, जिससे उन्हें 63 सांसद गंवाने पड़े... मुझको बिठाने के चक्कर में जनता ने आपको बिठा दिया, आपके 63 सांसद गंवा दिए."
सेंगोल पर महुआ मोइत्रा ने उठाए सवाल
महुआ मोइत्रा ने इस बात पर जोर दिया कि बीजेपी भविष्य में विपक्ष के साथ ऐसा व्यवहार नहीं कर पाएगी. मोइत्रा ने संसद में सेंगोल को स्थापित किए जाने की निंदा की और बीजेपी के 'राज तंत्र' की आलोचना करते हुए कहा कि यह देश के 'लोक तंत्र' पर हावी हो गया है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






