
मुजफ्फरपुर में चाकू गोदकर युवक की हत्या, लीची के बगीचे में मिला शव
AajTak
मुजफ्फरपुर में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. युवक का शव लीची के बगीचे से बरामद किया गया है. वहीं हत्या को लेकर पुलिस ने बताया है कि शुरुआती जांच से ऐसा लगता है कि निजी रंजिश की वजह से उस शख्स की हत्या की गई है.
बिहार के मुजफ्फरपुर में 34 साल के एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई जिससे इलाके में सननसी फैल गई. घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर ढाब की है. बताया जा रहा है कि युवक को सुनसान जगह पर ले जाकर निर्ममता से उसकी हत्या कर दी गई.
हत्या की सूचना मिलने पर अहियापुर थाने की डॉग स्क्वॉयड टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. वहीं हत्या की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की पहचान अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर ढाब निवासी धमेंद्र सहनी के रूप में हुई है. पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल की गई चाकू को भी बरामद कर लिया है.
हत्या की इस वारदात को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर विशाल कुमार ने बताया की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने कहा कि शुरुआती तौर पर यह आपसी विवाद का मामला लग रहा है. बता दें कि युवक का शव लीची के बगीचे में पड़ा हुआ मिला था.
रिपोर्ट के मुताबिक नारियार गांव के रहने वाले धर्मेंद्र सहनी कुछ साल पहले शेखपुर ढाब आ गये थे और अपना मकान बनाकर रह रहे थे. देर रात तक जब वो घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई.
इसके बाद उन्हें ढूंढा जाने लगा लेकिन उनका पता नहीं चला. फिर परिजनों को उनके शव के लीची बगान में पड़े होने की सूचना मिली. परिजनों को आशंका है कि अपराधियों ने उनकी हत्या की है. वहीं पुलिस इसे निजी रंजिश का मामला बता रही है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










