
'मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं, लेकिन गाड़ी वहीं अटकती है तो क्या करें...', बोले महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार
AajTak
अजित पवार ने बुधवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बेबाकी से कई सवालों के जवाब दिए. इस दौरान 5 बार के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं लेकिन उनकी गाड़ी डिप्टी सीएम पर ही अटक जा रही है तो क्या करे. इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि वह महायुति का ही हिस्सा हैं और आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव बीजेपी व शिंदे गुट के साथ मिलकर ही लड़ेंगे.
महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम अजित पवार ने बुधवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बेबाकी से कई सवालों के जवाब दिए. इस दौरान 5 बार के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं लेकिन उनकी गाड़ी डिप्टी सीएम पर ही अटक जा रही है तो क्या करे. इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि वह महायुति का ही हिस्सा हैं और आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव बीजेपी व शिंदे गुट के साथ मिलकर ही लड़ेंगे.
अजित पवार ने कहा कि मैंने दिल्ली वालों के साथ चर्चा की थी. जेपी नड्डा, अमित शाह और नरेंद्र मोदी या फिर देंवेंद्र फडणवीस के साथ चर्चा हुई थी सरकार में जाने के लिए. बाकी किसी से कोई चर्चा नहीं हुई थी. बाकी लोग क्या कह रहे हैं, उससे मुझे कोई लेना देना नहीं है.
महायुति में रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसको लेकर हम तीनों (बीजेपी, शिवेसना और अजित पवार की एनसीपी) बैठेंगे. कल भी हम अमित भाई (अमित शाह) के साथ बैठे थे. चर्चा हुई है. जल्द ही आपको पता चलेगा कि बीजेपी कितनी सीट पर लड़ना चाहती है, एकनाथ शिंदे जी कितने सीट पर लड़ना चाहते हैं और हम कितनी सीट पर लड़ना चाहते हैं. हमारा महायुति नहीं टूटेगा. महायुति में लड़ रहा हूं. महायुति की सरकार लाने की हमारी कोशिश है, जिम्मेदारी है और वो हम निभाएंगे.
शरद पवार के खिलाफ जाने के बारे में उन्होंने कहा कि जो भी हुआ है, उसके बारे में हमने सोचना छोड़ दिया है. हम आगे का सोचेंगे. पीछे का नहीं सोचेंगे. हम भविष्य बताने वाले लोग नहीं है. हम काम करने वाले लोग हैं. हम काम करना चाहते हैं. महाराष्ट्र को आगे रखना चाहते हैं. अच्छी तरह से महाराष्ट्र के जो भी डेवलपमेंट का काम है, उसके लिए केंद्र का बजट लाने का काम करना चाहते हैं. महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी और महायुति की सीट बंटवारे के बाद जिन लोगों को विधायक बनना है, वो यहां से वहां जाएंगे.
'सीएम बनना है लेकिन...'
नीतीश कुमार की तरह आपका भी रिकॉर्ड है उपमुख्यमंत्री रहने का. कभी लगता है मुख्यमंत्री बनना है? इस सवाल के जवाब में पवार ने कहा, "बनना है. लेकिन हमारी गाड़ी वहीं अटकती है तो क्या करें. मैं कोशिश करता हूं कि आगे भी जाए, आगे भी जाए. लेकिन चांस नहीं मिलता. एक बार एनसीपी को चांस मिला था 2004 में. लेकिन पार्टी नेतृत्व ने इसे गंवा दिया. जो कोई भी कुर्सी पर बैठता है, उनको वो कुर्सी अच्छी लगती है. उसी हिसाब से कोशिश करना हर एक का काम है. लेकिन सीट एक ही महाराष्ट्र सीएम की. लेकिन जो 145 सीटों का आंकड़ा हासिल करेगा, वो सीएम बनेगा. मेरी महत्वाकांक्षा क्या है, मैं अभी नहीं बोलूंगा. हमारा लक्ष्य महायुति के रूप में फिर से सत्ता में आना है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










