
मुकुल रॉय के बाद BJP के राजीव बनर्जी ने दिए दलबदल के संकेत! 48 घंटे में TMC के दो बड़े नेताओं से की मुलाकात
AajTak
पश्चिम बंगाल में मुकुल रॉय के फिर से टीएमसी में जाने के बाद कई और बीजेपी नेताओं के पार्टी छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं. पाला बदलने की कड़ी में बीजेपी नेता राजीव बनर्जी का नाम भी चल रहा है. शनिवार को टीएमसी नेता कुणाल घोष से मुलाकात के बाद बीजेपी नेता राजीव बनर्जी आज (रविवार) ममता बनर्जी की पार्टी के नेता पार्थो चट्टोपाध्याय के घर पहुंचे.
पश्चिम बंगाल में मुकुल रॉय के फिर से टीएमसी में जाने के बाद कई और बीजेपी नेताओं के पार्टी छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं. पाला बदलने की कड़ी में बीजेपी नेता राजीव बनर्जी का नाम भी चल रहा है. शनिवार को टीएमसी नेता कुणाल घोष से मुलाकात के बाद बीजेपी नेता राजीव बनर्जी आज (रविवार) ममता बनर्जी की पार्टी के नेता पार्थो चट्टोपाध्याय के घर पहुंचे. बताया गया कि पार्थ चट्टोपाध्याय की मां का निधन हुआ था, इसीलिए कई नेता उनके घर पहुंचे थे. इसी क्रम में बीजेपी नेता राजीव बनर्जी भी चट्टोपाध्याय के घर पहुंचे. यहां अभिषेक बनर्जी (सीएम ममता के भतीजे) समेत टीएमसी के सभी बड़े भी पहुंचे थे. हालांकि, पार्थ चट्टोपाध्याय के घर पर थोड़ी देर रुकने के बाद राजीव बनर्जी वहां से निकल गए.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











