
मुंबई: हाउसिंग सोसायटी में 'टीकाकरण घोटाला', नकली वैक्सीन की डोज देने के आरोप में 'आजतक' की पड़ताल
AajTak
इस मामले में 'आजतक' ने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल से बात की, जिसपर उन्होंने बयान जारी किया. अस्पताल ने कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद पता चला है कि हमारे अस्पताल के कर्मचारी राजेश पांडेय अवैध रूप से और बिना अनुमति के इस धोखाधड़ी की गतिविधि में शामिल रहे हैं. इसके बारे में उसने अस्पताल प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी थी.
मुंबई के कांदिवली में 'टीकाकरण घोटाला' (Vaccination Scam) सामने आया है. यहां हीरानंदानी सोसायटी के लोगों ने आरोप लगाया है कि वो 'टीकाकरण घोटाले' का शिकार हुए हैं. सोसायटी के लोगों का आरोप है कि 30 मई को किए गए टीकाकरण के दौरान उन्हें नकली वैक्सीन की डोज लगाई गई. इस मामले की जब 'आजतक' ने पड़ताल ने की तो तीन लोगों के ग्रुप का पता चला जो इस टीकाकरण केस में शामिल थे. 'आजतक' की पड़ताल में पता चला कि इनमें से एक शख्स मुंबई के टॉप निजी अस्पताल कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल का कर्मचारी है. शख्स की पहचान राजेश पांडेय के रूप में हुई है. वह अलग-अलग सोसायटियों, निजी कार्यस्थलों से संपर्क कर टीकाकरण कैंप लगाने की बात करता. मामले में शामिल दूसरे शख्स की पहचान संजय गुप्ता के रूप में हुई है. वह एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी से जुड़ा है और टीकाकरण अभियान के लिए ज्यादा से ज्यादा अधिक क्लाइंट लाने का काम करता था.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









