
मुंबई: हत्या के केस में मुकरे गवाह, बॉम्बे HC ने परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी माना
AajTak
आरोपी की ओर से जिरह कर रहे वकील आशीष सतपुते ने कहा कि अभियोजन पक्ष हत्या की वजह स्थापित नहीं कर सका है, इसके अलावा कोई भी परिस्थितिजन्य साक्ष्य को अभियोजन पक्ष संदेह से परे साबित नहीं कर सका है. वकील ने कहा है कि अभियोजन पक्ष के गवाह भी मुकर गए हैं.
बॉम्बे हाईकोर्ट ने हत्या के एक केस में गवाह के मुकर जाने के बाद भी परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर दोषी की आजीवन कारावास की सजा बरकरार रखी है. ये मामला एक शख्स द्वारा अपनी पत्नी की हत्या से जुड़ा है. 14 जून 2014 को सुबह 6 बजे से पहले कोल्हापुर के रहने वाले संजय विश्वास केंगर ने मसाला पीसने वाले सिलबट्टे से मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी. संजय विश्वास अपनी पत्नी पर कुछ दिनों से शक किया करता था.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










