
मुंबई से पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी जाकिर शेख कोर्ट में पेश, मुंबई ATS की हिरासत में भेजा
AajTak
जाकिर शेख पड़ोसी देश के नागरिक एंथोनी नाम के व्यक्ति के संपर्क में था. एटीएस एंथोनी और आतंकी साजिश में उसकी भूमिका के बारे में जानकारी जुटा रही है.
मुम्बई से पकड़े गए जाकिर शेख नाम के शख्स को मुम्बई पुलिस की एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने जोगेश्वरी से गिरफ्तार किया था. जाकिर शेख के खिलाफ UAPA के तहत मामला दर्ज कर शनिवार को सेशन कोर्ट में पेश किया गया. सेशन कोर्ट ने जाकिर को 20 सितंबर तक के लिए एटीएस की हिरासत में भेज दिया है. जाकिर की गिरफ्तारी समीर कालिया की निशानदेही पर हुई थी.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










