
मुंबई से दोहा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट रद्द, 300 से अधिक यात्री फंसे
AajTak
एयरलाइन के प्रवक्ता ने फ्लाइट रद्द होने के लिए माफी मांगी और कहा कि यात्रियों को होटल में ठहराने की व्यवस्था की जा रही है और उन्हें उनकी अंतिम मंजिल तक पहुंचाने के लिए अन्य फ्लाइट्स में बुक किया जा रहा है. इससे पहले, जब फ्लाइट को रद्द किया गया, तो यात्रियों को पांच घंटे तक विमान में बैठने के लिए कहा गया
मुंबई से दोहा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 1303 को तकनीकी समस्याओं के कारण रविवार को कई बार विलंब होने के बाद रद्द कर दिया गया. कई बार उड़ान भरने की कोशिशों के बावजूद, लंबी देरी के चलते एयरलाइन को यह फ्लाइट रद्द करनी पड़ी. समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस फ्लाइट में 250 से 300 यात्री सवार थे, जो मुंबई एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं. यह फ्लाइट सुबह 3:55 बजे रवाना होनी थी.
एयरलाइन के प्रवक्ता ने फ्लाइट रद्द होने के लिए माफी मांगी और कहा कि यात्रियों को होटल में ठहराने की व्यवस्था की जा रही है और उन्हें उनकी अंतिम मंजिल तक पहुंचाने के लिए अन्य फ्लाइट्स में बुक किया जा रहा है. इससे पहले, जब फ्लाइट को रद्द किया गया, तो यात्रियों को पांच घंटे तक विमान में बैठने के लिए कहा गया, जबकि इमिग्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी. यात्रियों को विमान से उतरने की अनुमति नहीं दी गई थी.
अंततः विमान में तकनीकी समस्याओं के चलते यात्रियों को उतरने के लिए कहा गया और उन्हें हवाई अड्डे के होल्डिंग एरिया में इंतजार करना पड़ा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फंसे हुए यात्रियों का आरोप है कि उन्हें कोई भोजन या पानी उपलब्ध नहीं कराया गया और एयरलाइन का कोई अधिकारी उनसे बात करने के लिए भी तैयार नहीं था. शुक्रवार को, इंडिगो की मुंबई से फुकेट जाने वाली एक फ्लाइट को खराब मौसम के कारण मलेशिया के पेनांग की ओर मोड़ दिया गया था. एयरलाइन ने इस बात की जानकारी दी थी.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








