
मुंबई: शिवसेना विधायक की पत्नी की मौत, घर में फंदे से लटकता मिला शव
AajTak
इस मामले में ज्वाइंट सीपी ने बताया कि शुरुआत में पुलिस को फांसी लगाने की सूचना मिली थी. उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.
मुंबई में शिवसेना विधायक मंगेश कुडालकर (Mangesh Kudalkar) की पत्नी रजनी कुडालकर की लाश फंदे से लटकी मिली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.हालांकि शिवसेना विधायक की पत्नी की मौत कैसे हुई है इस बारे में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है.. कुडालकर का घर कुर्ला में नेहरू नगर थाना क्षेत्र में स्थित है.
मंगेश कुडालकर पिछले दिनों ठगी के एक मामले में चर्चा में आए थे. राजस्थान के भरतपुर की नगर विधानसभा क्षेत्र के सीकरी थाने के मेवात क्षेत्र के ठगों ने उनसे सेक्स चैट कर 5 हजार रुपये की ठगी की थी. विधायक की शिकायत के बाद महाराष्ट्र पुलिस भरतपुर पहुंचकर आरोपी को सीकरी क्षेत्र के एक गांव से धर दबोचा था.
वहीं इस मामले में ज्वाइंट सीपी ने बताया कि सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. मंगेश कुडलकर का घर कुर्ला के नेहरू नगर इलाके में आता है. इसलिए के मामले में नेहरु नगर पुलिस की टीम जांच कर रही है.
ये भी पढ़ेंः-
'अपना लाउडस्पीकर बंद करें संजय राउत, नहीं तो...' MNS ने लगाए धमकी भरे पोस्टरमाय लॉर्ड, ये क्या... BJP नेता को राहत मिलने पर शिवसेना ने सामना में उठाए बॉम्बे HC के फैसले पर सवाल

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










