
मुंबई: लोनावला घूमने आए एक सैलानी की मौत, 2 बाल-बाल बचे
AajTak
बारिश के मौसम में लोग दूर-दूर से लोनावला-खंडाला मौज-मस्ती के लिए आते है. इसी बीच मुंबई से लोनावला में पिकनिक के लिए पहुंचे एक छात्र को अपनी जान गंवानी पड़ी.
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में देश के मशहूर पर्यटन स्थल लोनावला-खंडाला में बारिश का मजा लेने आए सैलानियों के साथ अलग-अलग हादसे होने की खबर सामने आई. इस दौरान दो सैलानियों को बचा लिया गया और एक पर्यटक की पानी में डूब कर मौत हो गई. हैरानी की बात यह है कि लोनावाला खंडाला और मावल इलाकों में बारिश से कई सारे गांव और सड़कें लबालब हैं. इसके बावजूद बेखौफ होकर बड़ी संख्या में देश के अलग-अलग राज्यों से सैलानी यहां मौज-मस्ती करने आ रहे हैं.
पहला हादसा मावल इलाके के इंदौरी कुंडमाला से सामने आया. एक बांध पर पानी में मस्ती करते हुए 22 वर्षीय रोहन किशन सोनटक्के का पैर फिसला और वह पानी के तेज बहाव में बहता चला गया. गनीमत रही कि उस जगह तैनात रेस्क्यू टीम ने समय रहते रोहन की जान बचा ली. रोहन सोलापुर जिले का रहने वाला था और अपने एक मित्र के साथ घूमने आया था.
दूसरा हादसा लोनावला के विसापुर किले के करीब एक झरने से सामने आया. पुणे का 21 वर्षीय यश मेहता अपने दोस्तों के साथ बारिश का लुत्फ उठाने आया था, लेकिन उसका पैर फिसल गया. स्थानीय रेस्क्यू टीम की मदद से 80 फीट गहरे खाई में गिरने से पहले ही उसे बचा लिया. इस हादसे में यश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
इसी तरह मुंबई में हो रही भारी बारिश के बीच 19 वर्षीय साहिल सरोज अपने दोस्तों के साथ लोनावला के मशहूर भुशी डैम पर घूमने आया था. साहिल का पैर फिसला और देखते ही देखते अपने दोस्तों के सामने तेज बहाव पानी में बह गया. जानकारी मिलते ही स्थानीय नागरिक, पुलिस प्रशासन और NDRF की टीम ने खोजने की कोशिश की, लेकिन 24 घंटे के बाद सरोज का शव डैम के किनारे मिला. लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है. स्थानीय प्रशासन ने आम लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








