
मुंबई लोकल के ये वीडियो देख आप कहेंगे- आखिर यहां कैसे सफर करते हैं लोग?
AajTak
सोशल मीडिया यूजर्स ने इस अफरातफरी भरे वीडियो पर खूब प्रतिक्रियाएं दीं. कई लोगों को यकीन ही नहीं हुआ कि मुंबई में ऐसा नजारा रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है.
कहते हैं, मुंबई लोकल में सफर करना किसी जंग लड़ने से कम नहीं है. हर रोज की जंग, जहां किसी तरह ट्रेन पर चढ़ना है, फिर खुद की जगह बनानी है. ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं, जो दिखाते हैं कि मुंबई लोकल पीक ऑवर में तिल रखने की जगह भी नहीं होती. लेकिन दूसरी हकीकत यह है कि इसी खचाखच भरी भीड़ में रोज लाखों लोग सफर करने पर मजबूर होते हैं.
सोशल मीडिया पर ऐसा ही मुंबई लोकल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो अंधेरी स्टेशन का है. जैसे ही ट्रेन रुकती है, वहां महिलाएं चढ़ने की कोशिश करती हैं. कुछ उसमें गिर जाते हैं, कुछ फिसल जाते हैं. लेकिन जो गिर गया, उसे दबाते हुए भीड़ आगे बढ़ती है.
हालांकि यह पहली बार नहीं है कि मुंबई मेट्रो की भीड़-भाड़ का वीडियो वायरल हुआ है. सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. देखने वाले इसे हैरानी से देखते हैं, लेकिन यह मुंबई के लोगों की रोज की जिंदगी है. आइए देखते हैं कुछ ऐसे वीडियो.
कुछ और पुराने वीडियो भी इससे पहले वायरल हुए थे
देखिए ये अफरा-तफरी
वायरल वीडियो पर लोगों के दिलचस्प कमेंट भी आए. किसी का कहना था कि भारत के रेलवे के दो साइड हैं-एक है वंदे भारत और दूसरा मुंबई लोकल. वहीं किसी का कहना था कि मुंबई लोकल के ऐसे वीडियो मुझे डरा देते हैं, ब्लेसिंग है कि मैं दिल्ली में हूं और दिल्ली मेट्रो का सिस्टम दिल्ली वालों के लिए काफी है. वहीं किसी का कहना था कि इसे स्पिरिट ऑफ मुंबई बोलते हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










