
मुंबई: मॉर्निंग वॉक के दौरान तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
AajTak
मुंबई के मलाड वेस्ट इलाके में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान तेज रफ्तार सफेद कार ने एक महिला को टक्कर मार दी. महिला की पहचान पूजा वर्मा के रूप में हुई है, जो गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. आरोपी चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मुंबई के मलाड वेस्ट इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां मॉर्निंग वॉक कर रही एक महिला को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी. यह हादसा सुबह करीब 6 बजे माईंडस्पेस इलाके में हुआ. महिला की पहचान पूजा वर्मा के रूप में हुई है. फिलहाल, घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गाय है.
पुलिस के मुताबिक, पूजा अपने पति के साथ सड़क किनारे जॉगिंग कर रही थीं. इस दौरान सफेद रंग की तेज रफ्तार एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी और ड्राइवर मौके से फरार हो गया. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और एक ऑटो चालक की मदद से पूजा को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: जलजीवन मिशन में भ्रष्टाचार के आरोप, प्यासे आदिवासी आंदोलन पर उतरे... वैतरणा डैम से मुंबई-ठाणे को जाने वाला पानी रोका
घटना के बाद बांगुर नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी कार चालक की तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: RSS हुआ एक्टिव... पहले मुंबई-दिल्ली की सभाओं में पहलगाम के बदले का आह्वान, फिर पीएम मोदी से मोहन भागवत की मुलाकात

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










