
मुंबई में SPG ने आदित्य ठाकरे को गाड़ी से नीचे उतारा, PM मोदी की अगवानी करने पहुंचे थे
AajTak
पीएम मोदी आज राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पुणे से मुंबई आए हैं. यहां पीएम की अगवान करने के लिए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और सीएम उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे पहुंचे थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में शामिल एसपीजी कर्मियों ने कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की कार से उतार दिया. उद्धव ठाकरे, अपने बेटे और मंत्री आदित्य के साथ पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए कोलाबा में नौसेना के हेलीपोर्ट आईएनएस शिकरा गए थे.
बता दें कि पीएम मोदी आज राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पुणे से मुंबई आए हैं. यहां पीएम की अगवानी करने के लिए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और सीएम उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे पहुंचे थे. सूत्रों के अनुसार, एसपीजी ने बताया कि आईएनएस शिखर बेस पर पीएम मोदी की अगवानी करने वाले वीआईपी की सूची में आदित्य का नाम नहीं था. उसके बाद आदित्य को सीएम की कार से नीचे उतरने के लिए कह दिया.
उद्धव ने दी सफाई, बोले- प्रोटोकॉल मंत्री की वजह से आए आदित्य
एसपीजी के इस व्यवहार के बाद सीएम उद्धव ठाकरे काफी परेशान देखे गए. उन्होंने तर्क दिया कि आदित्य सिर्फ उनके बेटे के रूप में नहीं थे, बल्कि प्रोटोकॉल मंत्री के तहत अगवानी करने आए हैं. बाद में सीएम उद्धव की कड़ी नाराजगी के बाद आदित्य ठाकरे को पीएम मोदी का स्वागत करने की अनुमति दी गई.
आज राजभवन में कार्यक्रम
प्रधानमंत्री मोदी राजभवन में पुनर्निर्मित आवासीय भवन 'जल भूषण' का उद्घाटन करेंगे, इसमें राज्य के राज्यपाल का कार्यालय और निवास होगा. इस मौके पर वह राजभवन परिसर में स्थित ऐतिहासिक श्री गुंडी मंदिर भी जाएंगे.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








