
मुंबई में सड़क किनारे मिला बुजुर्ग का सड़ा-गला शव, हत्या या हादसा? पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज!
AajTak
मुंबई के प्रतीक्षा नगर बस डिपो के पास एक बुजुर्ग का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया. मंगलवार सुबह एक राहगीर ने सड़क किनारे पड़ा शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची तो लाश की हालत देखकर दंग रह गई. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है कि आखिर बुजुर्ग की मौत कैसे हुई.
मुंबई (Mumbai) के प्रतीक्षा नगर बस डिपो के पास मंगलवार सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. राहगीरों ने जब सड़क किनारे शव को देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. शव की हालत इतनी खराब थी कि आसपास तेज दुर्गंध फैल रही थी.
एजेंसी के अनुसार, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान 69 वर्षीय अनंत रामचंद्र अकुबाथिन के रूप में की है. शुरुआती जांच में पता चला कि वह प्रतीक्षा नगर इलाके में अपने भाई के साथ रहते थे, जबकि उनका परिवार विक्रोली में था. पुलिस के मुताबिक, मृतक को शराब पीने की लत थी और आशंका जताई जा रही है कि इसी लत के चलते उनकी मौत हुई होगी.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शव मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे एक राहगीर ने देखा और तुरंत वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस स्टेशन को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नगर निगम के अस्पताल भेज दिया.
यह भी पढ़ें: Gurugram: रहस्यमय परिस्थितियों में जापानी महिला 14वीं मंजिल से गिरी, खून से लथपथ मिला शव
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बुजुर्ग की मौत स्वाभाविक थी या फिर किसी ने उनकी हत्या कर शव को वहां फेंका था. पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
कई लोगों का कहना है कि यदि यह हत्या का मामला निकला, तो इससे प्रतीक्षा नगर में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े होंगे. वहीं, पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या इसमें कोई साजिश तो नहीं?

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











