
मुंबई में महिलाओं के लिए BMC की स्पेशल वैक्सीनेशन ड्राइव, देखें ये रिपोर्ट
AajTak
वैक्सीनेशन ड्राइव को और बल देने के उद्देश्य से मुंबई के तमाम सरकारी अस्पतालों और बीएमसी संचालित टीकाकरण सेंटर में शुक्रवार को महिलाओं के लिए स्पेशल वैक्सीनेशन ड्राइव चलाई जा रही है. यानि तमाम केंद्रों में सिर्फ महिलाओं को वैक्सीन दी जाएगी. सुबह 10:30 से शाम के 6:30 तक ये खास वैक्सीनेशन ड्राइव चलाई जा रही है. फर्स्ट डोज हो या सेकंड डोज, दोनों डोज मिलेंगी. पहले से प्री-रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है. देखें आज तक संवाददाता पंकज खेळकर की ये खास रिपोर्ट.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










