
मुंबई में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी, तटीय इलाके खाली करने के निर्देश
AajTak
Maharashtra Weather Report: मुख्यमंत्री ठाकरे ने संरक्षक मंत्रियों को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों के साथ बैठक करने को कहा. मुंबई महानगर क्षेत्र और कोंकण क्षेत्र में 9 जून से 12 जून के बीच भारी बारिश का पूर्वानुमान है.
बंगाल की खाड़ी में इस हफ्ते कुछ हलचल होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है. इसका सीधा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और झारखंड पर पड़ सकता है. वहीं, मध्य प्रदेश पर भी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. जिसका असर मराठवाड़ा, तेलंगाना और तमिलनाडु में दिख सकता है. मौसम विभाग ने इस हफ्ते महाराष्ट्र में मुंबई तथा राज्य के अन्य तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के मुताबिक, क्षेत्र में अगले 5 दिन में मौसम बिगड़ने की कई चेतावनी दी गई है. कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 10 जून से अधिक बारिश होने की आशंका है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










