
मुंबई में भारी बारिश के बाद सड़कें बनीं दरिया, मौसम विभाग का आया ये अलर्ट
AajTak
मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति है, जिससे सड़कों पर पानी भर गया है. गांधी मार्केट, सायन, अंधेरी, चेंबूर और कुर्ला जैसे क्षेत्रों में खासकर छोटी गाड़ियों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अंधेरी सबवे को भी बंद करना पड़ा.
More Related News

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












