
मुंबई में दो पासपोर्ट सेवा केंद्रों में भ्रष्टाचार का खुलासा, CBI ने 14 अधिकारी, 18 एजेंट के खिलाफ दर्ज की FIR
AajTak
एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी PSK अधिकारी जूनियर और सीनियर पासपोर्ट सहायकों के पद पर हैं और कथित तौर पर विभिन्न पासपोर्ट सेवा एजेंट और बिचौलियों के साथ मिलीभगत करके काम कर रहे थे. साथ ही अपने या अपने परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में अवैध रूप से पैसे ले रहे थे.
CBI ने भ्रष्टाचार के आरोप में मुंबई में दो पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) के 14 अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की. जांच एजेंसी ने शनिवार को महाराष्ट्र में 33 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया. न्यूज एजेंसी के अनुसार, मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि CBI ने लोअर परेल और मलाड में केंद्रों के अधिकारियों और बिचौलियों से जुड़े एक भ्रष्टाचार रैकेट का पर्दाफाश किया है. CBI ने अपनी 12 FIR में 18 एजेंट और बिचौलियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है.
CBI के एक अधिकारी ने बताया, 'ये अधिकारी पासपोर्ट सेवा एजेंट के साथ लगातार संपर्क में थे और अपर्याप्त या अधूरे डाक्यूमेंट्स के आधार पर या पासपोर्ट आवेदकों के पर्सनल डिटेल में हेरफेर करके पासपोर्ट जारी करने के बदले में अनुचित लाभ लेने के लिए उनके साथ साजिश रचते थे.'
अधिकारियों ने बताया कि 26 जून को विदेश मंत्रालय के सतर्कता विभाग के साथ PSK में संयुक्त औचक निरीक्षण के दौरान कथित भ्रष्टाचार का पता चला. उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन, सोशल मीडिया चैट और UPI पेमेंट के विश्लेषण से कई लाख रुपये के कुछ संदिग्ध लेनदेन सामने आए.
एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी PSK अधिकारी जूनियर और सीनियर पासपोर्ट सहायकों के पद पर हैं और कथित तौर पर विभिन्न पासपोर्ट सेवा एजेंट और बिचौलियों के साथ मिलीभगत करके काम कर रहे थे. साथ ही अपने या अपने परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में अवैध रूप से पैसे ले रहे थे.
विदेश मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद CBI ने अधिकारियों और बिचौलियों के खिलाफ 12 FIR दर्ज कीं. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को मुंबई और नासिक में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें डिजिटल डिवाइस, डाक्यूमेंट्स और अन्य सामग्री जब्त की गई.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








