
मुंबई में दिल दहला देने वाली वारदात... जन्मदिन के बहाने बुलाकर दोस्तों ने युवक को कर दिया आग के हवाले
AajTak
मुंबई के विनोबा भावे पुलिस थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने शहरभर में सनसनी फैला दी. जन्मदिन का केक काटने के नाम पर बुलाए गए 21 साल के युवक को उसके पांच दोस्तों ने पेट्रोल जैसा ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी. यह घटना 25 नवंबर की रात हुई, जब युवक अपना जन्मदिन मना रहा था.
मुंबई के विनोबा भावे थाना इलाके में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां जन्मदिन के बहाने पांच दोस्तों ने मिलकर 21 साल के अब्दुल रहमान नाम के छात्र पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. यह वारदात तब हुई, जब अब्दुल रहमान 25 नवंबर की रात अपना 21वां जन्मदिन मना रहा था.
अब्दुल रहमान के भाई का कहना है कि 25 नवंबर की रात 12 बजे पांचों दोस्तों ने अब्दुल रहमान को उसका जन्मदिन मनाने के लिए घर से नीचे बुलाया. वे अपने साथ केक लेकर आए थे. जब अब्दुल रहमान नीचे पहुंचा तो पांचों दोस्तों ने पहले केक काटने के बहाने उस पर उस पर अंडा और पत्थर फेंका.
इसके बाद स्कूटी से एक बोतल में लाए ज्वलनशील पदार्थ डालकर अब्दुल रहमान को आग के हवाले कर दिया. ज्वलनशील पदार्थ के बारे में पुलिस जांच कर रही है कि वह पेट्रोल या कुछ और था.
यह भी पढ़ें: लखनऊ: युवती की अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल, बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त पर एफआईआर
सोसाइटी में लगे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि अब्दुल रहमान आग की लपटों में घिर गया था. किसी तरह उसने कपड़े उतारकर आग बुझाई, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था. पीड़ित के भाई ने कहा कि इतना बड़ा हादसा हो गया, लेकिन कोई भी उनके भाई को बचाने नहीं आया.
गंभीर रूप से झुलसे अब्दुल रहमान को तुरंत पास के सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है. वहीं इस मामले की शिकायत के बाद विनोबा भावे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 29 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










