मुंबई में दिनदहाड़े सिरफिरे ने पड़ोसियों पर चाकू से किया हमला, 3 की मौत, दो घायल
AajTak
मुंबई पुलिस के डीसीपी डॉ अभिनव देशमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर 3.30 की घटना है. हमें जानकारी मिली कि एक आदमी एक बिल्डिंग में चाकू हाथ में लेकर कई लोगो पर हमला कर रहा है. हमारी टीम तत्काल वहां पहुंची. लेकिन तब तक आरोपी 5 लोगों पर हमला कर चुका था.
दक्षिण मुंबई में शुक्रवार को एक रिहायशी बिल्डिंग में 54 वर्षीय एक व्यक्ति ने 5 पड़ोसियों पर चाकू से हमला कर दिया. जिनमें से तीन की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं. इतना ही नहीं, आरोपी ने हमला करने के बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया था. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
मुंबई पुलिस के डीसीपी डॉ अभिनव देशमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर 3.30 की घटना है. हमें जानकारी मिली कि एक आदमी एक बिल्डिंग में चाकू हाथ में लेकर कई लोगो पर हमला कर रहा है. हमारी टीम तत्काल वहां पहुंची. लेकिन तब तक आरोपी 5 लोगों पर हमला कर चुका था और खुद को कमरे में बंद कर लिया था. काफी मशक्कत के बाद हमने उसे पकड़ा है. उससे पूछताछ की जा रही है.
उन्होंने बताया कि 3 लोगों की मौत हो चुकी है और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिसमें से एक क्रिटिकल बताया जा रहा है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसका नाम चेतन गाला है और कुछ महीने पहले ही उसका परिवार उसे छोड़कर चला गया था. इसको लेकर वह डिप्रेशन में था. आरोपी को शक था कि पड़ोसियों की वजह से उसका परिवार उसे छोड़कर गया है. इसको लेकर ही उसने हमला किया है.
मृतकों के नाम-
1. जयेंद्र भाई मस्त्री उम्र 77 साल 2. ईला भाई मिस्त्री उम्र 70 साल 3. जेनिल ब्रह्मभट्ट उम्र 18 साल
घायलों के नाम-

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










