
मुंबई में डरा रहा कोरोना, 1118 नए मरीज मिले, ओमिक्रॉन सब वैरिएंट के 4 केस भी सामने आए
AajTak
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मुंबई में ओमिकॉन सब-वेरिएंट BA.4 के 3 और BA.5 का एक मरीज सामने आया है. ये चारों मरीज कोरोनावायरस से ठीक हो गए हैं.
महाराष्ट्र समेत मुंबई में कोरोना के लगातार केस बढ़ रहे हैं. केंद्र सरकार तक महाराष्ट्र को लेकर चिंता जता चुकी है. सोमवार को मुंबई में ओमिक्रॉन (Omicron) के सब-वेरिएंट BA.4 के 3 और BA.5 का एक मरीज सामने आया है. मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1118 नए केस भी मिले हैं. इसके अलावा, राज्य में 1885 नए मरीज मिले हैं. एक मरीज की जान गई है.
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मुंबई में ओमिकॉन सब-वेरिएंट BA.4 के 3 और BA.5 का एक मरीज सामने आया है. ये चारों मरीज कोरोनावायरस से ठीक हो गए हैं. लेकिन सावधानी बरतने की जरूरत है. बता दें कि ऑमिक्रॉन का सब वैरिएंट BA.4 और BA.5 बहुत तेजी से फैलता है. ऑमिक्रॉन की वजह से ही देश में कोरोना की तीसरी लहर आई थी.
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कस्तूरबा अस्पताल की लैब की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में BA.4 के तीन मरीज और BA.5 के एक मरीज होने की पुष्टि की है. चार मरीजों में से दो 11 साल की लड़कियां और दो पुरुष 40 से 60 साल के थे. विभाग ने कहा- ये सभी मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हो गए हैं.
बता दें कि देश में 24 घंटे में कोरोना के 8,084 केस सामने आए हैं, इनमें से 36% से ज्यादा केस महाराष्ट्र के हैं. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना मुंबई में फैल रहा है. हालांकि, एक्सपर्ट का मानना है कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ज्यादातर मरीजों में बहुत हल्के लक्षण हैं और मौतों की संख्या भी स्थिर है.
एक्सपर्ट का कहना है कि मरीजों का इलाज पैरासिटामोल से किया जा रहा है. उन्हें रेमडेसिविर देने की जरूरत नहीं पड़ रही है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मई में महाराष्ट्र में कोरोना के 9,354 मामले सामने आए थे, जिनमें से 5,980 केस मुंबई में मिले थे. मई में 17 मरीजों की मौत भी हुई थी. वहीं, 1 से लेकर 12 जून के बीच महाराष्ट्र में 23,941 संक्रमित सामने आ चुके हैं, जिनमें से 14,945 अकेले मुंबई में मिले हैं. इस महीने 12 मौतें भी हो चुकीं हैं.
ये कोरोना की 'हल्की लहर' है मुंबई स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में सीनियर कंसल्टेंट डॉ. मंजुषा अग्रवाल ने न्यूज एजेंसी को बताया कि नई लहर में मरीज 48 से 72 घंटे में ठीक हो जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि किसी भी मरीज को रेमडेसिविर की जरूरत नहीं पड़ रही है. मरीजों को कोई बड़ी समस्या भी नहीं रही है, जो बताता है कि वैक्सीन असरदार साबित हुई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






