
मुंबई में कोरोना की रफ्तार ने बढ़ाई टेंशन, जंबो कोविड सेंटर को अलर्ट मोड पर रहने के ऑर्डर
AajTak
मुंबई में कोरोना के केस तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में सरकार ने एक बार फिर से जंबो कोविड सेंटर को एक्टिव करने का फैसला लिया है. साथ ही लोगों से मास्क पहनने की अपील भी की जा रही है.
महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोविड का ख़तरा बढ़ता जा रहा है. सबसे ज्यादा रिस्क मुंबई में है. पिछले कुछ दिनों से मुंबई समेत महाराष्ट्र में कोविड के मामलों में तेजी से इज़ाफ़ा हुआ है. लिहाजा रोजाना औसतन मरीज एक हजार से अधिक मिल रहे हैं. महाराष्ट्र में अब Omicron के सब-वैरिएंट BA.4 के 3 और BA.5 के भी मरीज सामने आए हैं. इसी बीच सरकार ने लोगों को मास्क पहनने की हिदायत दी है. इसके साथ ही हालातों को देखते हुए एक बार फिर से मुंबई में कुछ जंबो सेंटर को तैयार किया जा रहा है, इन्हें सेंटर्स को अलर्ट पर रहने के लिए कहा है.
पिछले कुछ दिन से कोविड की रफ़्तार मुंबई में काफी बढ़ गई है. आंकड़ों की बात करें तो सोमवार को महाराष्ट्र में 1885 नए मामले सामने आए थे. जबकि कोविड संक्रमण की वजह से 1 मरीज की मौत भी हुई थी. जबकि मुंबई में सोमवार को 1,118 कोविड के नए मामले सामने आए थे.
BA.4 और BA.5 के तीनों मरीज स्वस्थ
भारत में आई तीसरी लहर में ओमिक्रोन ने नुकसान पहुंचाया था. ऐसे में ओमिक्रोन के सब -वैरिएंट के मरीज मिलने से सरकार अलर्ट मोड में आ गई है. हालांकि राहत की बात ये है कि BA.4 और BA.5 के तीनों मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हो चुके है.
जंबो सेंटर को एक्टिव किए
कोविड की तीसरी लहर के दौरान मुंबई में जंबो सेंटर बनाए गए थे. इससे लोगों को बड़ी राहत मिली थी. ऐसे में मुंबई में जिस रफ़्तार से मामले बढ़ रहे हैं, एक बार फिर मुंबई में बने इन जंबो सेंटर को एक्टिव होने के लिए कहा है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








